- Hindi News »
- Entertainment »
- Disha Patani House Firing Goldy Brar Gang Shooters Arrested
दिशा पाटनी हाउस फायरिंग में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार, 1 घायल
Disha Patani News: दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अब तक चार शूटर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि दो मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिशा पाटनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Disha Patani Bareilly House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। घटना के पीछे गोल्डी बराड़ गैंग का नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों में कई शूटरों को एनकाउंटर और छापेमारी में पकड़ा गया है।
दरअसल, शुक्रवार शाम बरेली जिले के शाही इलाके में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके साथी अनिल को भी गिरफ्तार किया है।
दोनों बदमाशों के पास से पिस्टल और बाइक बरामद की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के लिए रामनिवास को बाइक चोरी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 10 सितंबर की सुबह झुमका तिराहे पर उसकी सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी, जिसने पुलिस को इन तक पहुंचने में मदद की। इन दोनों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
दिल्ली पुलिस का एक्शन
इधर, दिल्ली पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दो और शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नकुल और विजय तोमर के रूप में हुई है, जो बागपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
जांच में खुलासा हुआ कि 11 सितंबर को सुपर स्प्लेंडर बाइक से पहुंचकर इन्हीं दोनों ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। इसके अलावा 12 सितंबर को चार शूटरों ने दोबारा फायरिंग की, जिनमें से अरुण और रविन्द्र पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- सोनू सूद की कार्बन कॉपी हैं ईशान सूद, बेटे के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट
साजिश के पीछे का खुलासा जारी
अब बरेली पुलिस नकुल और विजय तोमर को बी-वारंट पर कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी, ताकि इस पूरी साजिश की सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि पुलिस गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कस चुकी है और जल्द ही इस मामले की बड़ी सच्चाई सामने आ सकती है।
Disha patani house firing goldy brar gang shooters arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














