राम राम मैं रोहित गोदारा गोल्डी बराड़...इंडिया-कनाडा के बाद कैलिफोर्निया में लॉरेंस गैंग ने किया कांड, करवाया शूटआउट

लॉरैंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर अमेरिका में हुए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में हुए इस शूटआउट में सुनील यादव मारा गया है।
अमेरिका कैलिफोर्निया शूटआउट लॉरेंस बिश्नोई गैंग रोहित गोदारा ने ली सुनील यादव की हत्या की जिम्मेदारी
कॉन्सेप्ट फोटो
Updated on

कैलिफोर्निया: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग भारत के साथ-साथ कनाडा में भी अपना दहशत बनाए हुए है, लेकिन इस बार गोल्डी बराड़ गैंग ने अमेरिका को भी अपना निशाना बना लिया है। इस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने कैलिफोर्निया में हुए शूटआउट की जिम्मेदारी लेकर हड़कंप मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में रोहित गोदारा ने इसकी जिम्मेदारी ली है और इसकी वजह भी बताई है। आपको बता दें कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में हुए शूटआउट में सुनील यादव मारा गया है। पाकिस्तान से भारत आने वाले ड्रग्स में सुनील यादव का बड़ा नाम था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, "सभी भाइयों को राम-राम जय श्री राम... मैं रोहित गोदारा गोल्डी बराड़... भाइयों, आज हम कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में माउंट एल्बर्स के मकान नंबर 6706 में हुई सुनील यादव की हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उसने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर हमारे प्यारे भाई अंकित भादू को एनकाउंटर में मरवा दिया, जिसका हमने बदला ले लिया है और इसमें जो भी शामिल है, चाहे वो कोई भी हो सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा।"

रोहित गोदारा ने आगे लिखा, "भाइयों, इन्होंने पूरे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के युवाओं को नशे की लत लगा दी है। पुलिस की मिलीभगत से ये नशा बेचते हैं। जब हमें पता चला कि अंकित भादू भाई के एनकाउंटर में इनका हाथ है, तो मौत के डर से सुनील पुलिस की मदद से अमेरिका भाग गया। वहां जाकर ये हमारे भाइयों की मुखबिरी करने लगा। लोगों को बताता था कि लॉरेंस ग्रुप हमारा क्या बिगाड़ लेगा। हम खुद इंटेलिजेंस में कार्यरत हैं। ये हमारे ग्रुप की जानकारी पुलिस को देता था।" गोदारा ने इस पोस्ट में चेतावनी देते हुए आगे लिखा, "हमारे सभी दुश्मन तैयार रहें... वो दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, हम उन तक पहुंचेंगे।"

सुनील यादव मूल रूप से अबोहर फाजिलक का रहने वाला था और पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। वो एक बड़ा ड्रग माफिया था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा था। राजस्थान पुलिस ने कुछ समय पहले उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि कुछ साल पहले भारत में सुनील यादव का एक माल पकड़ा गया था। इसमें करीब 300 करोड़ रुपए का माल था। सुनील करीब 2 साल पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था। उसका पासपोर्ट दिल्ली से राहुल के नाम से बना था। वहीं, रोहित गोदारा पवन नाम का फर्जी पासपोर्ट लेकर अमेरिका गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com