-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tamannaah Bhatia And Sara Arjun Dance Their Hearts Out At Isha Centre Videos
तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार
- Written By: स्नेहा मौर्या
Isha Centre Viral Videos: महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में सेलिब्रिटीज और राजनेताओं ने हिस्सा लिया। तमन्ना भाटिया से लेकर सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी ने जमकर डांस किया।

ईशा सेंटर में झूमे सेलेब्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sara Arjun And Tamannaah Bhatia Dance On Mahashivratri: महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में भव्य और यादगार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड और टेलीविजन की कई मशहूर अभिनेत्रियां मौजूद रहीं। समारोह में शामिल हुईं सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने भक्ति और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना का आनंद लिया।
वायरल हुआ सेलिब्रिटीज का डांस वीडियो
समारोह का सबसे आकर्षक पल था सेलिब्रिटीज का डांस। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन ग्रुप में डांस करते हुए नजर आईं, वहीं सारा और श्रीनिधि जोश और ऊर्जा के साथ झूमते नजर आए। इन वीडियो ने फैंस के बीच उत्साह और खुशी का माहौल बना दिया।
#WATCH | Actors Tamannaah Bhatia, Sara Arjun attended the Mahashivratri 2026 celebrations at the Isha Yoga Centre in Coimbatore, Tamil Nadu pic.twitter.com/Vw6QE75Drt — ANI (@ANI) February 16, 2026
तमन्ना भाटिया ने साझा किया अनुभव
तमन्ना भाटिया ने समारोह में अपनी भागीदारी और अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मैं प्रवचन, प्रस्तुतियां, आधी रात का ध्यान और स्वादिष्ट प्रसाद का इंतजार कर रही थी। जागते रहने के लिए मैं जितना हो सके उतना नाचूंगी। यहां आकर मुझे बहुत मजा आया।” उनका यह उत्साह समारोह की भक्ति और खुशी को और बढ़ा रहा था।
सारा अर्जुन ने भी जताई खुशी
‘धुरंधर’ अभिनेत्री सारा अर्जुन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। सुंदर प्रस्तुतियां देखकर मैं आभारी हूं। नाचने का मुझे बहुत इंतजार था।” उनका यह उत्साह समारोह में शामिल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने कही ये बात
श्रीनिधि शेट्टी ने कहा, “महाशिवरात्रि वह रात है जिसका मुझे हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। आज की रात कमाल की है। उम्मीद है आप सभी इसका मजा उठाएंगे।” मौनी रॉय ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले साल उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में पता चला था। इस साल वह फिर आईं और पूजा-अर्चना का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस
समारोह में केवल सेलिब्रिटीज ही नहीं, बल्कि कई राजनेता भी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एआईएडीएमके के एस.पी. वेलुमणि और डीएमडीके की प्रेमलता विजयकांत ने भी भक्ति और पूजा में हिस्सा लिया।
Tamannaah bhatia and sara arjun dance their hearts out at isha centre videos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












