- Hindi News »
- Entertainment »
- Director Sanoj Mishra Big Relief To Delhi High Court Granted Bail Victim Gave This Statement
रेप केस में फंसे डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत, पीड़िता ने कही ये बात
महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। डायरेक्टर के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सनोज मिश्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। सनोज मिश्रा के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था, लेकिन अब उसी महिला ने अदालत में यह स्वीकार कर लिया है कि उसकी शिकायत झूठी थी।
दरअसल, महिला ने हाई कोर्ट में एफिडेविट दाखिल करते हुए बताया कि वह सनोज मिश्रा के साथ सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और शिकायत उनके विरोधियों के बहकावे में आकर की थी। महिला के इस बयान के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 30 मार्च को शुरू हुआ था, जब सनोज मिश्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), 354C (वॉयुरिज्म), 313 (गर्भपात कराने के लिए मजबूर करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (धमकी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने हीरोइन बनने की चाह रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और उसे ब्लैकमेल भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
हालांकि, सनोज मिश्रा ने शुरू से ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि दोनों के बीच सहमति से संबंध थे। अब महिला ने भी कोर्ट में यही बात मानी है। दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस गिरीश कथपालिया की स्पेशल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। आमतौर पर फूल कोर्ट रेफरेंस के दिन कोई सुनवाई नहीं होती, लेकिन आरोपी की स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने इस केस की विशेष सुनवाई की।
कोर्ट ने दिए सख्त आदेश
सरकारी वकील ने भी कोर्ट को बताया कि जांच में यह सामने आया है कि महिला की शिकायत झूठी थी। इसके बाद कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मामला दर्शाता है कि समाज में झूठी यौन शोषण की शिकायतों का चलन बढ़ता जा रहा है, जो न केवल निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि असली पीड़ितों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करता है। हालांकि, कोर्ट ने ये भी साफ कहा कि ऐसी झूठी शिकायतों से सख्ती से निपटना जरूरी है, ताकि न्याय प्रणाली में भरोसा बना रहे।
Director sanoj mishra big relief to delhi high court granted bail victim gave this statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMYavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
May 25, 2026 | 08:12 AMनागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














