- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Says He Doesnt Want To Be Father To Beautiful Kangana Ranaut Breaks Silence On Legal Feud
‘मैं इतनी खूबसूरत लड़की का पिता नहीं बनना…’, कंगना के लिए जावेद अख्तर ने क्यों बोली ऐसी बात, विवादों पर भी किया रिएक्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत से चल रही कानूनी लड़ाई पर चुप्पी थोड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इतनी खूबसूरत लड़की का पिता नहीं बनना चाहता। ऐसे में चलिए जानते हैं जावेद ने ऐसा क्यों कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जावेद अख्तर और कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रहा मानहानि का मामला अब खत्म हो गया है। दोनों के बीच ये विवाद साल 2020 में शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में जावेद अख्तर के खिलाफ कुछ विवादित बातें कही थीं। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।
हालांकि, अब साल 2025 में कंगना रनौत ने अदालत में बिना शर्त माफी मांग ली है। जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की और अपनी चुप्पी तोड़ी। जावेद अख्तर ने दिए इंटरव्यू में बताया कि कंगना ने कोर्ट में लिखित रूप से बिना किसी शर्त के माफी मांगी और उस पर साइन भी किया।
उन्होंने कहा कि “मैंने कभी उनसे पैसे नहीं मांगे। ना ही कभी 50 करोड़ और ना ही 5 रुपये। मैंने सिर्फ माफी मांगी थी और उन्होंने जज के सामने माफी दी।”
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
फिल्म में गाना लिखने की बात
जावेद अख्तर ने सुनवाई के बाद की एक दिलचस्प बात भी शेयर की। उन्होंने कहा कि “कोर्ट की सुनवाई खत्म होने के बाद हमने थोड़ी बातचीत की। जाते-जाते कंगना ने मुझसे कहा कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने चाहिए। मैंने भी जवाब दिया, ‘क्यों नहीं?’ फिर उनके वकील ने पूछा कि क्या हम बयान में यह जोड़ दें कि कंगना मुझे बहुत सम्मान देती हैं और मुझे पिता की तरह मानती हैं। तो मैंने कहा कि ऐसा मत लिखिए, मैं इतनी खूबसूरत लड़की के लिए पिता जैसा नहीं बनना चाहता।”
अब कोई नाराजगी नहीं
जावेद अख्तर ने साफ कहा कि अब उनके मन में कंगना को लेकर कोई गुस्सा या नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा, “मामला खत्म हो गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने जो कहा था वो गलत था। उन्होंने वादा किया है कि आगे से वो इस तरह की बातें नहीं करेंगी। जब गलती मान ली और माफी मांग ली, तो अब दुश्मनी रखने का कोई मतलब नहीं। अगर मैं उन्हें दोबारा मिलूं तो मैं उन्हें गर्मजोशी से मिलूंगा।”
इस बातचीत से साफ है कि अब दोनों के बीच का विवाद खत्म हो चुका है और जावेद अख्तर इस मामले को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं।
Javed akhtar says he doesnt want to be father to beautiful kangana ranaut breaks silence on legal feud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














