- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Vs Toxic Us Box Office Advance Booking Update
Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 ने US एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, टॉक्सिक की धीमी शुरुआत
Advance Booking Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने यूएस एडवांस बुकिंग में यश की टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया है। 33.7K डॉलर की सेल्स और 159 फीसदी बढ़ोतरी के साथ धुरंधर 2 ने जोरदार शुरुआत की।
- Written By: सोनाली झा

धुरंधर 2 और टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Ana Toxic Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक के क्लैश को लेकर बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही चर्चा जोरों पर है। धुरंधर 2 और टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 फिलहाल आगे है। कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने यूएस में एडवांस बुकिंग में 33.7K डॉलर की सेल्स कर ली है।
पिछले 24 घंटों में धुरंधर 2 ने 159 फीसदी का उछाल देखा है। शो काउंट फिलहाल 209 है, और 151 जगहों से अब तक 1.9K से अधिक टिकट बिक चुके हैं। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। साल 2025 में आई रणवीर सिंह की धुरंधर की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग का ग्रोथ इस बात का संकेत है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।
टॉक्सिक एडवांस बुकिंग अपडेट
वहीं यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग थोड़ी धीमी रही। फिल्म ने यूएस में 81 लोकेशन्स पर 3.6K डॉलर की सेल्स की है। शो काउंट 122 है, और पिछले 24 घंटों में 9 फीसदी ग्रोथ हुई। अब तक 189 टिकट बिक चुके हैं। टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं, साथ ही कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत और नयनतारा जैसी स्टार्स भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर काफी चर्चा में रहा था, जिसमें यश को डबल रोल और एक्शन अवतार में देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
Mouni Roy Black Dress: सेपरेशन के बाद कान्स 2026 में छाईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज
एडवांस बुकिंग से क्या संकेत मिलते हैं
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग टॉक्सिक से कहीं अधिक है, जो दर्शकों के बीच रणवीर सिंह की फिल्म की पॉपुलैरिटी को दर्शाती है। हालांकि, धुरंधर 2 और टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं और बॉक्स ऑफिस क्लैश की स्थिति में अंतिम आंकड़े रिलीज के बाद ही साफ होंगे। फैंस के लिए यह महाक्लैश बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। धुरंधर 2 की हाई ग्रोथ और टॉक्सिक की शुरुआती हल्की बुकिंग से लगता है कि रणवीर सिंह फिलहाल यूएस में आगे हैं, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की भिड़ंत रोचक होने वाली है।
Dhurandhar 2 vs toxic us box office advance booking update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














