O Romeo Collection: तीसरे वीकेंड पर फुस्स हुई 'ओ रोमियो', 65 करोड़ पर अटकी शाहिद कपूर की फिल्म

O Romeo Total Earnings: शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 17वें दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए। कुल घरेलू कलेक्शन 65.20 करोड़ पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 101 करोड़ पार कर चुकी है।
O Romeo box office collection Day 17 Shahid Kapoor film total earnings
ओ रोमियो का कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O Romeo Box Office Collection Day 17: शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ से उम्मीद थी कि यह उनके करियर को एक नई ऊंचाई देगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ से दर्शकों को ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसा जादू दोबारा देखने की आस थी, जो पूरी नहीं हो सकी।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो ठीक-ठाक माना गया। हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई और कुल कमाई 14.45 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में गिरावट और साफ नजर आई। 15वें दिन ‘ओ रोमियो’ ने 1.15 करोड़ और 16वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को ‘ओ रोमियो’ ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

‘द केरल स्टोरी 2’ से मिला झटका

इसी के साथ 17 दिनों में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का कुल नेट कलेक्शन 65.20 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि ‘ओ रोमियो’ ने वर्ल्डवाइड 101 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ग्लोबली 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। तीसरे वीकेंड पर ‘ओ रोमियो’ को नई रिलीज The Kerala Story 2 से कड़ी टक्कर मिली। इस ‘ओ रोमियो’ की तेजी से बढ़ती कमाई का असर ‘ओ रोमियो’ की स्क्रीन काउंट और ऑक्यूपेंसी पर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च 2026 को ‘ओ रोमियो’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी केवल 12.81% रही, जो चिंता का विषय है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर ने ‘उस्तारा’ और तृप्ति डिमरी ने ‘अफशा कुरैशी’ का किरदार निभाया है। इसके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद कंटेंट दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रहा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अपनी रफ्तार संभाल पाती है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com