- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Prayer Meet Salman Shahrukh Sunny Deol
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंचे सलमान, शाहरुख समेत कई सितारे, सनी देओल की आंखों में दिखा दर्द
- Written By: अनिल सिंह
Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में सलमान खान और शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुँचे। इस दौरान सनी देओल की आँखें नम दिखीं।

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने उमड़ा बॉलीवुड, ऐश्वर्या-अभिषेक, शबाना आजमी से लेकर निरहुआ तक हुए शामिल
Dharmendra Prayer Meet Update: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ और ‘यारों के यार’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली थी। गुरुवार, 27 नवंबर को देओल परिवार ने दिवंगत अभिनेता के चौथे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
यह प्रार्थना सभा शाम 4 बजे से ही शुरू हो गई थी और सेलिब्रिटीज का तांता लगा रहा। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स ने पहुंचकर देओल परिवार को सांत्वना दी।
सलमान और शाहरुख ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता सलमान खान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा मानते थे, और सलमान भी उन्हें पिता मानते थे। आँखों में नमी और दिल में गम समेटे सलमान खान भारी सिक्योरिटी के बीच धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचे। सलमान ने ‘द बैंग’ टूर के दौरान धर्मेंद्र के लिए कहा था, “वो मेरे पिता हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ।” वहीं, शाहरुख खान भी प्रार्थना सभा में पहुँचे। शाहरुख और धर्मेंद्र का रिश्ता भी बाप-बेटे जैसा था और दोनों ने साथ में फिल्में भी की थीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान ने ली चुटकी, Varun Dhawan ने भी दिया मजेदार जवाब
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना को मिलेगी ढाई करोड़ से अधिक रकम, सबसे ज्यादा होगी कमाई
टूटे हुए दिखे सनी देओल
एक पिता को खोने के गम से पूरा देओल परिवार टूटा हुआ है। प्रार्थना सभा से बाहर निकलते समय सनी देओल की आँखें नम थीं। उनके चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी और एक्ट्रेस मधु उनके घर पहुँची और उन्हें ढाँढस बंधाया।
इन सितारों ने भी दी अंतिम विदाई
प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद थे:
- शबाना आजमी और दिव्या दत्ता दोनों एक्ट्रेसेस धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचीं। दिव्या ‘अपने’ और शबाना ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके साथ काम कर चुकी हैं।
- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने भी पहुँचकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
- एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र के बेहद करीब थीं और उन्हें प्यार से ‘मेरी सकीना’ कहकर बुलाते थे। वह भी दुख की लकीरें लिए वहाँ पहुँचीं।
- सोनू सूद जो धर्मेंद्र को अपनी प्रेरणा मानते थे, उन्होंने भी पहुँचकर श्रद्धांजलि दी।
- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, फातिमा सना शेख, रणदीप हुड्डा, मुकेश खन्ना और कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- बोनी कपूर, मनीष मल्होत्रा, अनु मलिक, अशोक पंडित और अब्बास-मुस्तान भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
- हेमा मालिनी के पूर्व दामाद भरत तख्तानी (ईशा देओल के पूर्व पति) भी श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
- भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
Dharmendra prayer meet salman shahrukh sunny deol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMMP News: शहडोल में SECL की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा; छत धंसने से मलबे में दबे कई मजदूर, 2 की मौत
Jun 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













