Dharmendra Zindagi Ka Jashn: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आज, देओल परिवार ने रखी ‘जिंदगी का जश्न’

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार 27 नवंबर को मुंबई में प्रार्थना सभा आयोजित करेगा, जिसका नाम ‘जिंदगी का जश्न’ रखा गया है। सनी, बॉबी, हेमा मालिनी और ईशा मिलकर आयोजन कर रहे हैं।
Dharmendra prayer meet today Deol family holds celebration of life
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आज
Published on: 
Updated on: 

Dharmendra Prayer Meet Ceremony: हिंदी सिनेमा के हीमैन, लाखों दिलों के चहेते और बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को अलविदा कहे कुछ दिन ही हुए हैं, लेकिन उनसे जुड़ी हर अपडेट पर उनके चाहने वालों की नजर बनी रहती है। ऐसे में देओल परिवार ने 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा रखने का आधिकारिक ऐलान किया है। यह सभा मुंबई में आयोजित की जाएगी और इसका नाम परिवार ने 'जिंदगी का जश्न' रखा है।

प्रेयर मीट का आयोजन सनी देओल, बॉबी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल मिलकर कर रहे हैं। परिवार चाहता है कि धर्मेंद्र की जीवन यात्रा, उनकी दयालुता, उनकी मुस्कान और फिल्मी सफर को एक उत्सव की तरह याद किया जाए। यही वजह है कि कार्यक्रम के नाम में भी सकारात्मकता और प्यार झलकता है।

इंडस्ट्री में उमड़ेगी भीड़

धर्मेंद्र की लोकप्रियता सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बेहद सम्मान देती थी। उम्मीद की जा रही है कि प्रार्थना सभा में शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, आकाश अंबानी सहित कई बड़े सितारे शामिल होंगे। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में पांच दशक से अधिक समय बिताया और नई पीढ़ी से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक, हर किसी के लिए प्रेरणा बने।

सोनू निगम देंगे श्रद्धांजलि

प्रार्थना सभा का एक विशेष हिस्सा होगा धर्मेंद्र को संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि। इस मौके पर मशहूर गायक सोनू निगम अपनी आवाज में कई भावुक गीत प्रस्तुत करेंगे। हाल ही में सतीश शाह की प्रेयर मीट में भी सोनू निगम ने अपनी भावुक प्रस्तुति से सभी को रुला दिया था। ऐसे में धर्मेंद्र को समर्पित यह संगीत श्रद्धांजलि काफी खास रहने वाली है।

राजकीय सम्मान न मिलने पर उठे सवाल

धर्मेंद्र एक समय सांसद भी रहे थे और उन्हें पद्म सम्मान से भी नवाजा गया था। इसके बावजूद उनके अंतिम संस्कार में किसी तरह का राजकीय सम्मान नहीं दिया गया। इसे लेकर कुछ प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की। हालांकि पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि परिवार ने ही सादगी और शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार का फैसला लिया था, क्योंकि धर्मेंद्र हमेशा विनम्रता और सरलता से जीने में विश्वास रखते थे।

आखिरी बार इक्कीस में नजर आएंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के प्रशंसकों को अब उनकी आखिरी झलक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में देखने को मिलेगी। निर्देशक ने बताया कि उम्र और स्वास्थ्य कमजोर होने के बावजूद, कैमरे के सामने आते ही धर्मेंद्र पुराने दिनों की तरह ऊर्जा से भर जाते थे। यह फिल्म अब उनके शानदार करियर का अंतिम अध्याय बन चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com