- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Ashes Immersed Haridwar
धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा जी में विसर्जित, पोते करण देओल ने पूरी की मुख्य रस्में
Dharmendra: 24 नवंबर को निधन के बाद आज धर्मेंद्र की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा जी में विसर्जित किया गया। सनी देओल और उनके बेटे करण देओल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ ये मुख्य संस्कार पूरा किया।
- Written By: अनिल सिंह

पूरा देओल परिवार पहुंचा हरिद्वार, करण देओल ने विसर्जित की धर्मेंद्र की अस्थि
Dharmendra Ashes Immersed At Haridwar: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 24 नवंबर को निधन के बाद से देओल परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। आज, बुधवार को अभिनेता सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की अस्थियों को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हरिद्वार में गंगा जी में प्रवाहित किया। अस्थि-विसर्जन की ये भावुक रस्म पूरी श्रद्धा और पूजन के साथ संपन्न की गई। इस दौरान देओल परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद रहे।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद, परिवार ने आज उनकी अस्थियों को पवित्र गंगा में विसर्जित करके उन्हें अंतिम विदाई दी। यह प्रक्रिया भारतीय परंपरा के अनुसार, आत्मा की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
धर्मेंद्र की अस्थियों को गंगा में बहाने हरिद्वार पहुंचे सनी देओल#Dharmendra #SunnyDeol #Haridwar #AsthiVisarjan #BollywoodLegend #DeolFamily #IndianCinema #RIPDharmendra #ViralVideo #ViralControversy pic.twitter.com/4WjV3EnoD8 — Viral Controversy (@ViralControVC) December 3, 2025
पोते करण देओल ने पूरी की अस्थि-विसर्जन की मुख्य रस्में
अस्थि-विसर्जन की मुख्य धार्मिक प्रक्रिया धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के पुत्र करण देओल द्वारा पूरी की गई। करण ने पंडितों की उपस्थिति में सभी आवश्यक रीति-रिवाजों का पालन किया। परिवार ने आज सुबह यह प्रक्रिया शुरू की, जो बेहद भावुक माहौल में संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Shankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Salim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
‘गोली तो चालैगी…’, पहले मैदान पर अंपायरिंग, अब वीडियो में दिखा दबंग अंदाज, अनिल चौधरी ये स्टाइल हुआ वायरल
रश्मिका-विजय से सामंथा-राज तक, शादी के बाद रंगों में डूबेंगे सितारे, पहली होली को लेकर फैंस में उत्साह
ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने देवानंद को बताया सदाबहार और स्टाइलिश हीरो, सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हरिद्वार के पीलीभीत हाउस घाट पर पहुंचे देओल
धर्मेंद्र की अस्थियों के विसर्जन के लिए देओल परिवार आज सुबह हरिद्वार पहुँचा। जानकारी के मुताबिक, देओल परिवार आज सुबह करीब 11:00 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा। यहां, पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक संस्कारों के अनुसार, अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान सनी देओल सहित परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने नम आंखों से दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
परिवार ने भावुक माहौल में दी अंतिम विदाई
धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा में ‘ही-मैन’ के नाम से जाने जाते थे और उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज हरिद्वार में, परिवार के सदस्यों ने बेहद भावुक माहौल में अपने प्रियजन को अंतिम विदाई दी। अस्थि विसर्जन की रस्मों के दौरान, देओल परिवार को श्रद्धांजलि देते और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते देखा गया।
Dharmendra ashes immersed haridwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही
Mar 03, 2026 | 09:15 AMहाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mar 03, 2026 | 09:11 AMहोर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














