Year Ender 2025: रोमांटिक इरा की वापसी, इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Bollywood Movies 2025: साल 2025 बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों के नाम रहा। अहान पांडे की 'सैयारा' ₹337.69 करोड़ के कलेक्शन के साथ हाईएस्ट ग्रॉसर बनी। यहां देखें टॉप 10 रोमांटिक ग्रॉसर की लिस्ट।
Year Ender 2025: रोमांटिक इरा की वापसी, इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Bollywood Year Ender 2025: 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, जानिए इस साल की Top 10 Romantic Films की कमाई
Published on
Updated on

Bollywood Best Performing Movies 2025: बॉलीवुड के लिए साल 2025 रोमांटिक फिल्मों के नाम रहा। इस साल कई रोमांटिक ड्रामा फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की आंधी में तो कई फिल्में बह गईं।

ईयर एंडर रिपोर्ट में, हम आपको साल 2025 की टॉप 10 बॉलीवुड रोमांटिक ग्रॉसर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

'सैयारा' सबसे आगे: 337.69 करोड़ का कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सैयारा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यंग एक्टर्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक गदर मचाया।

कलेक्शन: फिल्म ने 337.69 करोड़ का विशाल कलेक्शन किया।

सफलता का कारण: फिल्म के गाने, स्टोरीलाइन, और कास्टिंग हर तरफ छा गए, जिससे फैंस थिएटर्स से इमोशनल होकर निकले।

टॉप 10 बॉलीवुड रोमांटिक ग्रॉसर्स 2025 (इंडिया नेट कलेक्शन)

रैंक फिल्म का नाम कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
1 सैयारा 337.69 करोड़
2 दे दे प्यार दे 2 86.80 करोड़
3 एक दीवाने की दीवानियत 85.78 करोड़
4 भूल चूक माफ 74.81 करोड़
5 सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 57.48 करोड़
6 मेट्रो इन दिनों 56.30 करोड़
7 परम सुंदरी 54.85 करोड़
8 धड़क 2 24.24 करोड़
9 मेरे हसबैंड की बीवी 12.25 करोड़
10 लवयापा 7.69 करोड़

इन फिल्मों ने भी बनाई Top 5 में जगह

'सैयारा' के बाद, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'दे दे प्यार दे 2' 86.80 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 85.78 करोड़ की कमाई कर तीसरा स्थान हासिल किया।

चौथे स्थान पर रही

'भूल चूक माफ': राजकुमार राव और वामिक गब्बी की इस फिल्म को भी फैंस ने पसंद किया, जिसने 74.81 करोड़ की कमाई की और चौथे स्थान पर रही। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी': वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म ने 57.48 करोड़ का कलेक्शन कर टॉप 5 में जगह बनाई।

टॉप 10 में जगह बनाई

इसके अलावा, 'मेट्रो इन दिनों' (56.3 करोड़) छठे और 'परम सुंदरी' (54.85 करोड़) सातवें नंबर पर रही। धड़क 2 ने 24.24 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि मेरे हसबैंड की बीवी ने 12.25 करोड़ और लवयापा ने 7.69 करोड़ की कमाई के साथ टॉप 10 में जगह बनाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com