-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Has Made Group Chats Smarter New All Tag Polls
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है। जिसमें अब कंपनी ने बड़े ग्रुप चैट्स में बातचीत और कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए अपडेट्स का ऐलान किया है।

WhatsApp (Source. Social Media)
WhatsApp New Feature: WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है। जिसमें अब कंपनी ने बड़े ग्रुप चैट्स में बातचीत और कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए अपडेट्स का ऐलान किया है। बता दें कि इन फीचर्स की मदद से यूजर्स अब पोल में वोटिंग की डेडलाइन सेट कर सकेंगे, एनॉनिमस वोटिंग कर पाएंगे, @all टैग के जरिए पूरे ग्रुप को एक साथ नोटिफाई कर सकेंगे और मौजूदा ग्रुप से कुछ ही सेकंड में नया ग्रुप भी बना सकेंगे। वहीं इसको लेकर कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।
Polls हुए पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्राइवेट
जानकारी देते हुए WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि ग्रुप चैट्स में फैसले लेना आसान बनाने के लिए Polling Feature को अपग्रेड किया गया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए Voting End Time सेट कर सकेंगे जिसके बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इतना ही नहीं अब Anonymous Voting का विकल्प भी मिलेगा जिससे वोट देने वाले लोगों की पहचान छिपी रहेगी। इसके अलावा पोल बनाने वाला यूजर पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवाल या विकल्पों में सुधार भी कर सकते है। इससे टाइपिंग की गलतियों को ठीक करने या नया पोल बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
@all टैग से एक क्लिक में पहुंचेगा जरूरी मैसेज
इसके साथ ही WhatsApp ने नया @all Mention फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से अब ग्रुप के हर सदस्य को अलग-अलग टैग करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ @all लिखते ही सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस या स्कूल बंद होने की सूचना, इवेंट रिमाइंडर, मीटिंग अपडेट या आखिरी समय में बदले शेड्यूल जैसी जरूरी जानकारी साझा करने के लिए उपयोगी होगा। लेकिन 32 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप में केवल एडमिन ही @all फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर कोई यूजर चाहे तो ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाकर @all अलर्ट को म्यूट भी कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
अब पुराने ग्रुप से ही बन जाएगा नया ग्रुप
तीसरा नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी काम का साबित होने वाला है जो अक्सर एक ही ग्रुप के कुछ लोगों के साथ अलग चर्चा करना चाहते हैं। अब किसी मौजूदा ग्रुप से चुनिंदा मेंबर्स को लेकर सीधे नया ग्रुप बनाया जा सकेगा बिना उन्हें दोबारा मैन्युअली जोड़ने की जरूरत के। वहीं यह फीचर सरप्राइज पार्टी प्लान करने, किसी इवेंट की तैयारी, प्रोजेक्ट डिस्कशन या अलग विषय पर बातचीत के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: 949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे नए फीचर्स
इन फीचर्स को लेकर WhatsApp ने साफ किया है कि ये सभी नए फीचर्स फिलहाल फेज़वाइज रोलआउट किए जा रहे हैं। वहीं आने वाले हफ्तों में दुनियाभर के सभी यूजर्स को ये अपडेट्स मिल जाएंगे। जिसके बाद माना जा रहा है कि इन बदलावों से बड़े ग्रुप्स को मैनेज करना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और प्रभावी हो जाएगा।
Whatsapp has made group chats smarter new all tag polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














