-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Lock Upp 2 Grand Finale Winner Top 5 Contestants 1 Crore Prize
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
- Written By: सोनाली झा
Lock Upp 2 Grand Finale: लॉकअप 2 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा और योगेश रावत के बीच 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी के लिए मुकाबला है।

शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा और योगेश रावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lock Upp 2 Grand Finale Update: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले आखिरकार शुरू हो गया है। 27 जून से शुरू हुए इस शो ने करीब डेढ़ महीने तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब 5 अगस्त को शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और कुछ ही घंटों में इस सीजन के विजेता के नाम से पर्दा उठ जाएगा।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान ने होस्ट किया, जबकि पूरे सीजन में कई भावुक, विवादित और चौंकाने वाले खुलासों ने इसे लगातार चर्चा में बनाए रखा। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले पांच कंटेस्टेंट्स हैं राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, योगेश रावत और श्रेया कालरा। इन सभी ने पूरे सीजन के दौरान अलग-अलग टास्क, मानसिक चुनौतियों और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।
लॉकअप 2 के टॉप-5 फाइनलिस्ट
अब फिनाले में पांच फाइनलिस्ट को आखिरी और सबसे कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। शो के फॉर्मेट के अनुसार उन्हें सूझबूझ, भरोसे और जनता की राय के आधार पर खुद को साबित करना होगा। विजेता का फैसला इन्हीं अंतिम चुनौतियों के बाद होगा। ‘लॉकअप 2’ इस बार सिर्फ टास्क और रणनीति के लिए ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के निजी खुलासों की वजह से भी सुर्खियों में रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
आकांक्षा चमोला का खुलासा
आकांक्षा चमोला ने शो में खुलासा किया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने साफ किया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, बल्कि उनका तलाक वास्तव में हो रहा है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। आकांक्षा ने अपनी बाइसेक्सुअल पहचान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह इस बारे में गौरव को बता चुकी थीं और उनके परिवार की प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं थी। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी।
ये भी पढ़ें- पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
राम कपूर और अन्य सितारों ने भी साझा किए दर्द
अभिनेता राम कपूर ने शो में अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनके खराब व्यवहार और शराब पीने की आदत की वजह से एक समय उनके करियर पर असर पड़ा। वहीं हर्षद चोपड़ा और श्रेया कालरा ने बचपन में यौन उत्पीड़न का दर्द साझा किया, जबकि शिल्पा शिंदे ने अपने परिवार के साथ रिश्तों में आई मुश्किलों पर खुलकर बात की।
Lock upp 2 grand finale winner top 5 contestants 1 crore prize
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMस्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
Aug 05, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














