चिरंजीवी-सलमान खान स्टारर 'गॉडफादर' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में कमाएगी इतने करोड़ रुपये

GodFather Film,
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साउथ अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म 'गॉडफादर' (Godfather) आखिरकार 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक पिछले काफी समय से इस फिल्म के रिलीज का  इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी अहम भूमिका साकार करते नजर आएंगे। अपने कलाकारों और कथानक के कारण फिल्म को अपने शुरुआती दिन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक चिरंजीवी फिल्म ने ग्लोबली 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

oneindia ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 'फिल्म आंध्र और तेलंगाना में 700 स्क्रीन से लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। हालांकि, शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि फिल्म ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और उम्मीदों को पार कर गई है। शुरुआती अनुमानों में वैश्विक स्तर पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी है।

दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी के 'गॉडफादर', मलयालम फिल्म लूसिफ़ेर की तेलुगु रीमेक है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके साथ ही 'गॉडफादर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्किनेनी नागार्जुन की 'द घोस्ट' भी रिलीज हुई है। चिरंजीवी ने कहा है कि नागार्जुन से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी दोनों फिल्में अद्वितीय हैं।' चिरंजीवी के गॉडफादर का निर्देशन मोहन राजा ने किया है जबकि नागार्जुन अभिनीत द घोस्ट का निर्देशन प्रवीण सत्तारू ने किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com