Chhath Puja पर फिर छाई कल्पना पटवारी की आवाज, ‘दर्शन देखाई दिही’ गाना बना फैंस की पहली पसंद

Chhath Puja Song: देशभर में धूमधाम से छठ पूजा मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक बार फिर मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी का ‘दर्शन देखाई दिही’ छठ सॉन्ग जमकर वायरल हो रहा है और अबतक लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं।
Kalpana Patowary Chhath Geet
कल्पना पटवारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kalpana Patowary Chhath Geet: छठ पूजा का पर्व पूरे देश में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आज यानी 27 अक्टूबर को तीसरा दिन है और इस दिन पर संध्या अर्घ्य बेहद खास माना जाता है। छठ व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं और छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी का सुपरहिट छठ गीत ‘दर्शन देखाई दिही’ एक बार फिर से लोगों के दिलों में गूंज रहा है।

दरअसल, करीब दो साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना उस वक्त था। यूट्यूब पर इसे अब तक 92 लाख से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। यह गीत हर साल छठ के मौके पर ट्रेंड करता है क्योंकि इसमें लोक आस्था, परंपरा और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

कल्पना पटवारी का छठ सॉन्ग जमकर वायरल

‘दर्शन देखाई दिही’ गीत को अपनी मधुर आवाज से सजा कर कल्पना पटवारी ने भक्ति का ऐसा रंग भरा है, जिसे सुनकर हर कोई छठी मैया की भक्ति में खो जाता है। गाने के भावपूर्ण बोल मोनू सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अभिषेक तिवारी ने तैयार किया है। कल्पना की आवाज़ में जो मिठास और अपनापन है, वही इस गीत को बाकी भक्ति गीतों से अलग बनाता है।

यह गाना छठ पूजा की पवित्रता और लोक भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। इसमें उस मां की भावना झलकती है जो सूरज देव से अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना करती है। गाने के हर शब्द में भक्ति और विश्वास की गहराई महसूस होती है।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

यूट्यूब पर इस गाने के नीचे फैंस अपने-अपने अंदाज में प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “छठ पूजा का असली आनंद तो ऐसे पारंपरिक गीतों में ही है।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “कल्पना पटवारी की आवाज़ में भक्ति और लोक संस्कृति दोनों झलकते हैं।”

कल्पना पटवारी के गाने हमेशा से ही छठ पर्व का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उनकी आवाज में भोजपुरी लोक संगीत की आत्मा बसती है। अगर आप भी छठी मैया की भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो ‘दर्शन देखाई दिही’ जरूर सुनें।