-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar 2 The Revenge Opening Day 200 Crore Box Office Advance Booking
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रच सकती है इतिहास, पहले दिन 200 करोड़ की ओपनिंग का टारगेट!
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ranveer Singh Movie Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बीच फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग का टारगेट बना रही है।

रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मच-अवेटेड स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
एडवांस बुकिंग में दिखा तगड़ा ट्रेंड
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस सेल्स में बड़ा आंकड़ा छू लिया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पेड प्रीमियर और इंटरनेशनल प्री-सेल्स को मिलाकर एडवांस बुकिंग करीब 50 करोड़ रुपये ग्रॉस के आसपास पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि भारत में अभी फुल फ्लैज्ड बुकिंग शुरू भी नहीं हुई है।
फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने किया है। एडवांस बुकिंग के ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा माहौल बना चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म
पेड प्रीमियर से ही 35+ करोड़ की उम्मीद
ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म सिर्फ भारत में ही पेड प्रीमियर से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। अगर इंटरनेशनल प्री-सेल्स को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई करीब 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
ओपनिंग डे पर 200 करोड़ का बड़ा लक्ष्य
रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 मार्च को पहले दिन भारत में ही फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। वहीं ओवरसीज मार्केट से भी करीब 50 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
अगर ऐसा होता है तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले दिन 200 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर कम है मुकाबला
फिल्म को हिंदी मार्केट में फिलहाल किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट से टक्कर नहीं मिल रही है। हालांकि तेलुगु राज्यों में पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बना सकती है।
ये भी पढ़ें- Rohit Shetty Birthday: कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, काजोल के लिए बने स्पॉट बॉय
अब सबकी नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। देखने वाली बात होगी कि क्या रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर सच में पहले दिन ‘डबल सेंचुरी’ लगाकर नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।
Ranveer singh dhurandhar 2 the revenge opening day 200 crore box office advance booking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे मनपा की लापरवाही के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका; 6 महीने बाद भी नहीं हुआ वृक्ष प्राधिकरण का गठन
Jun 17, 2026 | 08:53 AMभंडारा में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Jun 17, 2026 | 08:52 AMमहावीर नगर में दूषित पानी का मामला, लोगो का हाल जानने पहुंची कांग्रेस, निगम पर लगाए गंभीर आरोप
Jun 17, 2026 | 08:49 AMGarden Vastu Tips: घर के गार्डन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्ज
Jun 17, 2026 | 08:44 AMविदिशा में बड़ी कार्रवाई: नियमों का पालन नहीं कर रहे थे मेडिकल स्टोर्स, 32 दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द
Jun 17, 2026 | 08:44 AMNavabharat Nishanebaaz: घोटाले की बलि चढ़ा मंदिर का चंदा, धर्म को भी बना लिया धंधा
Jun 17, 2026 | 08:43 AMFIFA World Cup 2026: पहले ही मैच में एमबाप्पे का धमाका, मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया चकनाचूर
Jun 17, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














