- Hindi News »
- Entertainment »
- Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Removes Father Name After Sangeeta Divorce Petition
पिता थलापति विजय से दूर हुए बेटे जेसन! नाम से हटाया सरनेम, क्या मां के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम?
Jason Sanjay Name Change: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव कर चौंका दिया। उन्होंने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर मां संगीता सोरनालिंगम का शुरुआती अक्षर जोड़ा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay: थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर मां के नाम का पहला अक्षर जोड़ लिया है।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में सक्रिय थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय ने ऐसा कदम उठाया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खबर है कि जेसन ने अपने नाम से पिता का नाम हटाकर एक नई पहचान अपनाई है।
दरअसल, यह बदलाव उस समय सामने आया है जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने हाल ही में तलाक की याचिका दायर की है। दोनों की शादी को करीब 27 साल हो चुके थे, लेकिन अब यह रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म होने की कगार पर है।
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
थलपति विजय के बेटे ने नाम में किया बड़ा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन संजय अब अपने नाम के साथ ‘जेसन संजय एस’ लिख रहे हैं। यहां ‘S’ अक्षर उनकी मां संगीता के नाम को दर्शाता है। आमतौर पर दक्षिण भारत में पिता के नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल करने की परंपरा होती है, लेकिन जेसन ने इसे बदलते हुए मां के नाम को प्राथमिकता दी है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह फैसला मौजूदा पारिवारिक हालात के बीच अपनी मां के प्रति समर्थन दिखाने का संकेत हो सकता है।
जेसन निर्देशन की दुनिया में रख चुके हैं कदम
थलापति विजय के बेटे जेसन संजय जल्द ही फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अभिनेता संदीप किशन की फिल्म सिग्मा के जरिए डायरेक्शन में कदम रखने वाले हैं।
हाल ही में उन्होंने इसी नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। माना जा रहा है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी वे अपने नाम के साथ ‘S’ अक्षर का ही इस्तेमाल करेंगे।
सोशल मीडिया पर भी दिखी दूरी
फैंस ने यह भी नोटिस किया कि जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता थलपति विजय को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद उन्होंने कभी विजय के ऑफिशियल अकाउंट को फॉलो ही नहीं किया था।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रच सकती है इतिहास, पहले दिन 200 करोड़ की ओपनिंग का टारगेट!
तलाक की खबरों ने मचाई हलचल
वहीं दूसरी ओर, संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। यह मामला 27 फरवरी 2026 को सामने आया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि याचिका में बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं।
इसी बीच, विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें भी चर्चा में हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ देखे जाने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं।
Thalapathy vijay son jason sanjay removes father name after sangeeta divorce petition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
Apr 30, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 अप्रैल LIVE: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग लेंगे
Apr 30, 2026 | 06:50 AMनवभारत निशानेबाज: खुश हैं क्रिकेट के सारे फैन, सिक्सर मार रहे हैं हिटमैन
Apr 30, 2026 | 06:50 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा अतिक्रमण अभियान, सेवेन हिल से दर्गाह चौक तक 144 अतिक्रमण ध्वस्त
Apr 30, 2026 | 06:47 AMमहाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
Apr 30, 2026 | 06:41 AMBirthday Horoscope: 30 अप्रैल को जन्मे लोगों की खुलेगी किस्मत! जानें किन्हें झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान
Apr 30, 2026 | 06:33 AMगर्मी में फोन हुआ ओवरहीट तो पड़ेगा महंगा, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं अपना स्मार्टफोन
Apr 30, 2026 | 05:19 AMवीडियो गैलरी

Exit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














