-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Palghar Train Accident Three Youths Died Kin Allege Police Chase
पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 दोस्तों की मौत; परिजनों का आरोप- पुलिस के डर से पटरी पर भागे थे
- Written By: आकाश मसने
Palghar Accident: महाराष्ट्र के पालघर में रेल पटरी पार करते समय तीन युवक मालगाड़ी का शिकार हो गए। परिजनों ने पुलिस पर पीछा करने और मारपीट का आरोप लगाकर मामले में नया मोड़ दे दिया है।

मालगाड़ी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Palghar Train Accident News: महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। पालघर पूर्व के वीरेंद्र नगर निवासी स्वप्निल शैलेश पालंदे (23), कुणाल कुमार दुबला (23) और अफरोज खलील शेख (28) रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की है, लेकिन मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप
GRP के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन इंगवाले के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह रेल पटरी पार करते समय हुआ हादसा लग रहा है। हालांकि, मृतकों के परिजनों के बयानों ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। परिजनों का दावा है कि शुक्रवार रात सादे कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मियों ने इन युवकों के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। परिजनों के अनुसार, पुलिस के डर से बचने के लिए तीनों युवक रेलवे पटरियों की ओर भागे थे और इसी आपाधापी में वे सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
पुलिस ने क्या कहा?
वहीं, पुलिस इन आरोपों को फिलहाल सिरे से खारिज कर रही है। वरिष्ठ निरीक्षक इंगवाले ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि पुलिस उनका पीछा कर रही थी। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया गया है। पालघर पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चलती ट्रेन के सामने पहुंचा शख्स, जोरदार टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा; वायरल VIDEO देख दहल गए लोग
वसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
इलाके में तनाव, भारी बल तैनात
घटना के बाद वीरेंद्र नगर और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालघर रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और चोटों की प्रकृति का पता चलेगा।
Palghar train accident three youths died kin allege police chase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














