घायल मिली नवजात बच्ची को डायरेक्टर ने दी थी नई जिंदगी, आज हैं बड़ी प्रोड्यूसर

बॉलीवुड के फिल्म मेकर को 37 साल पहले दिल्ली के एक थिएटर की सीट के नीचे घायल अवस्था में 10 दिन की एक बच्ची मिली थी, उन्होंने उसे अपना नाम दिया आज वह बच्ची एक बड़ी प्रोड्यूसर बन चुकी है।
घायल मिली नवजात बच्ची को डायरेक्टर ने दी थी नई जिंदगी, आज हैं बड़ी प्रोड्यूसर
प्रकाश झा के साथ दिशा झा
Published on: 
Updated on: 

बॉलीवुड के फिल्म मेकर प्रकाश झा को हम बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए पहचानते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में भी बेहतरीन शख्सियत हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल 1988 में उन्हें दिल्ली के एक थिएटर में घायल अवस्था में 10 दिन की एक बच्ची मिली थी, उन्होंने न सिर्फ उस बच्ची को गोद लिया और उसकी देखभाल की बल्कि उसकी अच्छी परवरिश भी की। बच्ची आज बड़ी प्रोड्यूसर बन चुकी है और उस लावारिस बच्ची ने अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

साल 2015 में प्रकाश झा ने पैरंट सर्कल को दिए गए इंटरव्यू में गोद ली गई बेटी दिशा झा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि 1988 में वह दिल्ली में थे। तब उनके पास एक अनाथालय से फोन आया था और उन्हें जानकारी मिली कि एक थिएटर में एक लावारिस बच्ची मिली है, जिसे कोई थिएटर की सीट के नीचे मरने के लिए छोड़ गया था। बच्ची घायल अवस्था में थी, उसे चूहे और कीड़े मकोड़े ने काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

प्रकाश झा ने आगे बताया कि उन्होंने उस बच्ची को गोद में उठाया और सीधे अस्पताल चले गए, जहां बच्ची का इलाज किया गया और बाद में प्रकाश झा ने बच्ची को गोद लेने का फैसला किया।

Disha Jha with Prakash Jha and Deepti Naval

प्रकाश झा जब यह फैसला ले रहे थे तब पत्नी दीप्ति नवल भी उनके साथ थी, हालांकि काफी समय के बाद में दोनों (प्रक्शा और दीप्ती) अलग हो गए, तब बच्ची का लालन पालन प्रकाश झा की मां ने किया। जब मां की मौत हो गई तो प्रकाश झा ने अकेले ही बेटी की परवरिश की। कई बार वो शूटिंग सेट पर उनके साथ जाया करती थी।

प्रकाश झा की बेटी दिशा अब काफी बड़ी हो गई है और वह खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती है। दिशा झा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है और वह कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। दीप्ति नवल और प्रकाश झा भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन बेटी दिशा झा के साथ दीप्ति नवल आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com