- Hindi News »
- Entertainment »
- Sardaar Ji 3 Controversy Javed Akhtar And Imtiaz Ali In Support Of Diljit Dosanjh
सरदार जी 3 विवाद: दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जावेद अख्तर और इम्तियाज अली
सरदार जी 3 फिल्म को लेकर चल रहे विवाद की वजह से दिलजीत दोसांझ आलोचना झेल रहे हैं, लेकिन फिल्म मेकर इम्तियाज अली और गीतकार जावेद अख्तर दिलजीत दोसांझ का बचाव करते हुए नजर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह

दिलजीत दोसांझ के बचाव में जावेद अख्तर और इम्तियाज अली
मुंबई: दिलजीत दोसांझ इस समय सरदार जी 3 फिल्म को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से दिलजीत दोसांझ देश भर में आलोचना झेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो उन्हें गद्दार तक कह दिया गया।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म में काम करने को लेकर उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है। इसी बीच फिल्म मेकर इम्तियाज अली और गीतकार जावेद अख्तर दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें- द फैमिली मैन 3 का ऐलान, वीडियो में नकाब पहने नजर आए जयदीप अहलावत
सम्बंधित ख़बरें
15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस
‘शराब की लत कोई आदत नहीं, एक मेंटल हेल्थ इश्यू है’, जाह्नवी कपूर ने समाज की सोच पर उठाए सवाल
UAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
दिलजीत के बचाव में इम्तियाज अली
एनडीटीवी से बात करते हुए इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांज का बचाव किया। जब उनसे दिलजीत के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, लेकिन मैं दिलजीत को जानता हूं उसमें देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ है। वह अपने हर संगीत कार्यक्रम में भारत का तिरंगा लेकर चलते हैं। वह एक अच्छे इंसान है और सच्चे देशभक्त।
दिलजीत के बचाव में जावेद अख्तर
दूसरी तरफ इसी मामले में एनडीटीवी को ही दिए गए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने दिलजीत दोसांझ के बारे में कहा, अब क्या करें बिचारा? यह फिल्म तो पहले ही शूट हो गई थी, उसको पता ही नहीं था कि आगे क्या होगा, इसमें पाकिस्तानी आदमी का पैसा नहीं डूबेगा पैसा तो हिंदुस्तानी का डूबेगा ना? तो फिर विवाद का क्या फायदा।
बॉर्डर 2 से बाहर हो चुके हैं दिलजीत दोसांझ
सरदार जी 3 फिल्म को लेकर विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें इस विवाद की वजह से बढ़ती हुई नजर आ रही है, खबर के मुताबिक दिलजीत अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने का औपचारिक स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, ऐसे में फिल्म से वह बाहर हैं या फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं? इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है।
Sardaar ji 3 controversy javed akhtar and imtiaz ali in support of diljit dosanjh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस
Apr 03, 2026 | 11:48 AMहमने नहीं भेजी टीम! LCB के बयान से रेती घाट केस में आया नया मोड़, आधे घंटे तक मजदूरों पर तानी रखी थी बंदूक
Apr 03, 2026 | 11:47 AMट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 11:45 AMJogeshwari: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, अंबोली पुलिस ने दर्ज किया मामला
Apr 03, 2026 | 11:42 AMINS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!
Apr 03, 2026 | 11:42 AMRedmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
Apr 03, 2026 | 11:41 AMYo Yo Honey Singh का पुणे में बारिश के चलते प्रोग्राम कैंसिल, सफाई देने के लिए खुद सामने आए सिंगर
Apr 03, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM













