-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood 4 Films Have Been Flopped Till Now Sky Force Advance Booking Shows Low Pre Sales
बॉलीवुड को लगी किसकी नजर! साल के शुरुआत में ही 4 फिल्में फ्लॉप, 5 वीं की खराब ओपनिंग का इशारा
- Written By: अनिल सिंह
नए साल की शुरुआत हो गई है और पहले ही महीने में चार बड़ी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। पांचवी फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी लेकिन इसकी भी ओपनिंग खराब होगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

साल के शुरुआत में ही 4 फिल्में फ्लॉप, 5 वीं की खराब ओपनिंग का इशारा
मुंबई: बॉलीवुड का सिल्वर स्क्रीन काफी समय से बेहतर फिल्म के लिए तरस रहा है। साल 2025 के पहले ही महीने में चार बड़ी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। सोनू सूद, कंगना रनौत, रामचरण और अजय देवगन जैसे कलाकारों की फिल्म ने साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, लेकिन कमजोर कहानी और दूसरी कमियों के कारण दर्शकों ने फिल्मों को ना पसंद कर दिया। सोनू सूद की फतेह और रामचरण की गेम चेंजर दर्शकों की वाहवाही तो लूटी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई। अजय देवगन की आजाद और कंगना रनौत की इमरजेंसी ने भी खूब वाहवाही लूटी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। अक्षय कुमार की स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। लेकिन एडवांस बुकिंग देखकर नहीं लग रहा है कि इसे अच्छी ओपनिंग मिलेगी और अच्छा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन फिल्म कर पाएगी।
स्काई फोर्स का डायरेक्शन संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर बनी है। इस फिल्म में भारत की पहली एयर स्ट्राइक की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म देशभक्ति के जज्बे से भरी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी इस बात की कोई गारंटी नहीं है। क्योंकि एडवांस बुकिंग की शुरुआत न सिर्फ धीमी है बल्कि निराशाजनक है।
ये भी पढ़ें- शहजाद नहीं है असली हमलावर! सैफ पर अटैक मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
फिल्मों की एडवांस बुकिंग और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्काई फोर्स फिल्म के लिए अब तक 3,160 शोज के लिए प्री सेल्स बुकिंग की गई है। पहले 24 घंटे में स्काई फोर्स की कुल 12,543 टिकट बिकी है और इससे सिर्फ 25 लाख रुपए की कमाई हुई है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए का है। फिल्म रिलीज होने में अभी एक और दिन का वक्त और बचा है ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह आंकड़ा कितना भी बढ़ जाए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करेगी यह दावा करना अभी बहुत मुश्किल है।
Bollywood 4 films have been flopped till now sky force advance booking shows low pre sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














