Bihar Election 2025 Best Political Web Series Based On Bihar Politics
बिहार चुनाव 2025 की हलचल के बीच देखें ये पॉलिटिकल सीरीज, सत्ता, जाति और राजनीति का मिलेगा संगम
Political Web Series: बिहार चुनाव 2025 में जहां सियासत गरमाई हुई है, तो वहीं ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज बिहार की राजनीति, सत्ता संघर्ष और अपराध की सच्चाई को पर्दे पर बखूबी पेश करती हैं।
Best Web Series About Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। 121 सीटों पर हुए मतदान में रिकॉर्ड 64.69% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार की राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है, जहां सत्ता, जाति और अपराध का संगम एक अलग ही कहानी बयां करता है। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी बिहार की इस हकीकत को पर्दे पर बखूबी उतारा है। चाहे बात अपराध और राजनीति के गठजोड़ की हो या जनता और नेताओं के रिश्ते की। ऐसे में अगर आप भी बिहार के राजनीतिक माहौल को समझना चाहते हैं, तो ये 5 सीरीज जरूर देखें।
1. खाकी: द बिहार चैप्टर
2000 के दशक की शुरुआत में सेट यह सीरीज एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी (करण टैकर) और शेखपुरा के खतरनाक गैंगस्टर (अविनाश तिवारी) के बीच की टक्कर को दिखाती है। “खाकी: द बिहार चैप्टर” सत्ता, अपराध और जाति के जटिल जाल को उजागर करती है, जो बिहार की कानून व्यवस्था को गहराई से समझने का मौका देती है हालांकि यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
हुमा कुरैशी स्टारर महारानी बिहार की राजनीति में महिलाओं की भूमिका को बेहतरीन तरीके से दर्शाती है। कहानी एक गृहिणी रानी भारती की है, जो अचानक मुख्यमंत्री बन जाती है और भ्रष्टाचार व सत्ता संघर्ष की राजनीति में उतर जाती है। इस शो के चौथे सीजन की रिलीज हाल ही में 7 नवंबर को हुई है और इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
3. रक्तांचल
एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध 1980 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित रक्तांचल पूर्वांचल और बिहार के टेंडर माफिया की हिंसक दुनिया को सामने लाती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे राजनीति और अपराध के मेल ने बिहार के राजनीतिक ढांचे को रक्तरंजित बना दिया।
इसके अलावा यह शो उतना चर्चित नहीं रहा, लेकिन दुपहिया बिहार के ग्रामीण राजनीति और सत्ता संघर्ष की गहराई को दिखाता है। गांव की राजनीति, लालच और विश्वासघात से भरी यह कहानी बताती है कि कैसे छोटे नेताओं की महत्वाकांक्षाएं बड़े परिणाम लाती हैं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रंगबाज 3 बिहार की सियासत में बाहुबल और राजनीति के मेल को बारीकी से पेश करता है। विनीत कुमार सिंह एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका में हैं जो सत्ता तक पहुंचने के लिए हर हद पार करता है। यह सीरीज बिहार की सियासी सच्चाइयों का कच्चा रूप दिखाती है। इन वेब सीरीज के जरिए आप समझ पाएंगे कि बिहार की राजनीति सिर्फ चुनावी मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सत्ता, समाज और संघर्ष की गहरी जड़ें भी दिखाती है।
Bihar election 2025 best political web series based on bihar politics