Bigg Boss 19: सलमान खान की फरहाना भट्ट पर सख्त कार्रवाई, बोले- आपके अंदर विलेन दिखता है

Bigg Boss 19 Latest Updates: बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनके व्यवहार पर कड़ी फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि फरहाना के एक्शन और रिएक्शन उन पर ही कंट्रोल में नहीं हैं।
Salman Khan strict action against Farhana Bhatt
सलमान खान की फरहाना भट्ट पर सख्त कार्रवाई
Published on
Updated on

Salman Khan Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर फरहाना भट्ट को कठोर शब्दों में लताड़ लगाते नजर आए। शो जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है, कंटेस्टेंट्स की भिड़ंत और उनके व्यवहार पर सलमान की नजर और भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार एपिसोड के शूट से पहले वायरल हुए प्रोमो ने फरहाना भट्ट को लेकर दर्शकों में खूब चर्चा पैदा कर दी है।

वीडियो में सलमान खान फरहाना से सीधे कहते हैं कि उनके एक्शन और रिएक्शन दोनों ही उनके नियंत्रण में नहीं हैं। सलमान ने तंज कसते हुए कहा कि फरहाना खुद को मोटिवेशनल स्पीकर बताती हैं, तो उन्हें अपनी स्पीच में ‘बिग बॉस 19’ का अनुभव भी शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने फरहाना को विलेन पर्सनालिटी का टैग देते हुए कहा कि अगर आपको यह विलेन वाली पर्सनालिटी चाहिए, तो आप बिल्कुल सही जा रही हैं। अगर यही आपकी असलियत है, तो मैं आपको अभी से ही ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।

फरहाना भट्ट का उतर चेहरा

सलमान की तीखी बातें सुनते ही फरहाना भट्ट का चेहरा उतर जाता है। प्रोमो में उनकी असहजता साफ झलकती है, जबकि घरवालों और दर्शकों के लिए यह सलमान का अब तक का सबसे सख्त कमेंट माना जा रहा है। फरहाना की हरकतें पिछले हफ्ते से ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने किचन में गुस्से में प्लेट तोड़ी और टास्क के दौरान मालती चाहर को घटिया औरत कह दिया। इसके अलावा उन पर लगातार मालती को पोक करने और उकसाने का आरोप भी लगा। सलमान ने इसी बात पर उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी इस हरकत से सामने वाला इंसान मजबूरन गलती कर बैठता है।

मालती चाहर और फरहाना की टकराव

मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच टकराव शो में कई बार सीजन की 'सबसे तीखी राइवलरी' में गिना जा चुका है। लेकिन अब सलमान की इस डांट के बाद दर्शकों में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या फरहाना का सफर बिग बॉस में और भी मुश्किल हो जाएगा। वीकेंड का वार एपिसोड में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फरहाना इस फटकार को किस तरह लेती हैं, क्या वह अपने गेम में बदलाव लाती हैं या फिर ‘विलेन’ टैग के साथ आगे बढ़ने का फैसला करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com