-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Sheetla Saptami Vrat Katha Pooja Importance Full Story
शीतला सप्तमी की कथा पढ़े बिना अधूरी रह सकती है पूजा, जानें पूरी कहानी
- Written By: सीमा कुमारी
Sheetla Saptami Katha: शीतला सप्तमी पर माता शीतला की पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

शीतला सप्तमी(सौ. Gemini)
Sheetla Mata Ki Sampoorna Katha : आज शीतला अष्टमी का व्रत है। यह व्रत हर साल होली के बाद और नवरात्रि से पहले आता है। हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का विशेष महत्व है, जिसे ‘बासौड़ा’ भी कहा जाता है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाए जाने वाले इस त्योहार की सबसे बड़ी खासियत माता शीतला को लगने वाला भोग है।
इस दिन देवी को ताजा भोजन नहीं, बल्कि एक दिन पहले बना बासी और ठंडा पकवान अर्पित किया जाता है, जो शीतलता और आरोग्य का प्रतीक है।
देवी शीतला की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। पूजा के बाद देवी शीतला की व्रत कथा पढ़ने की परंपरा भी है। चलिए जानते है शीतला सप्तमी व्रत कथा
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
शीतला सप्तमी व्रत कथा
शीतला सप्तमी की प्रसिद्ध कथा के अनुसार एक समय की बात है एक दिन शीतला सप्तमी पर एक बुढ़िया माई और उसकी दो बहुओं ने व्रत रखा। उस दिन घर के हर सदस्य को बासी भोजन ग्रहण करना था इसलिए भोजन को एक दिन पहले ही तैयार कर लिया गया है।
लेकिन बुढ़िया की दोनों बहुओं को कुछ समय पहले ही संतान हुई थी इसलिए उन्हें डर था कि कहीं बासी भोजन खाने से उनकी संतान बीमार न हो जायें। इसी कारण से उन्होंने शीतला सप्तमी के दिन बासी भोजन ग्रहण न करके अपने लिए रोटी सेंक कर उनका चूरमा बनाकर खा लिया।
जब सास ने बासी भोजन ग्रहण करने को कहा तो बहुओं ने काम का बहाना बनाकर टाल दिया। उनके इस कृत्य से शीतला माता क्रोधित हो गईं और उनके नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई।
जब सास को अपनी बहुओं की गलती का पता चला तो उसने दोनों को घर से निकाल दिया। दोनों अपने शिशुओं के शवों को लेकर एक बरगद के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गईं। वहीं पर ओरी व शीतला नामक दो बहनें आईं जो अपने सर में पड़ी जुओं से बहुत परेशान थीं।
यह भी पढ़ें-शीतला सप्तमी आज, संतान की तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए करें ये आसान उपाय
दोनों बहुओं को उन पर दया आ गई और उन्होंने उनके सर से जुएं निकाल दीं जिससे उन्हें कुछ चैन मिला और उन्होंने बहुओं को आशीष दिया कि तुम्हारी गोद हरी हो जाये। बहुओं ने कहा कि हरी भरी गोद ही लुट गई है इस पर शीतला ने लताड़ लगाते हुए कहा कि पाप कर्म का दंड तो भुगतना ही पड़ता है।
बहुओं ने पहचान लिया कि ये साक्षात शीतला माता हैं दोनों माता के चरणों में पड़ गई और क्षमा याचना करने लगीं। माता को भी उनके पश्चाताप करने पर दया आ गई और माता ने उनके मृत बालकों को जीवित कर दिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी गांव लौट आयी। इस चमत्कार को देखकर सब हैरान रह गये। कहते हैं इसके बाद से पूरा गांव माता को मानने लगा और शीतला सप्तमी का व्रत रखने लगा।
Sheetla saptami vrat katha pooja importance full story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













