-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Ex Wife Controversy
‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलते ही विवादों में अभिषेक बजाज, धोखे के आरोपों को बताया पब्लिसिटी स्टंट
- Written By: अनिल सिंह
Abhishek Bajaj: 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज ने एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल के धोखे के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "मर्द को बुरा कहना फैशन है" और आरोपों को 'पब्लिसिटी स्टंट' बताया।

अभिषेक बजाज ने एक्स-वाइफ आकांक्षा जिंदल पर किया पलटवार, कहा- 'वो मेरी आज की जिंदगी का हिस्सा नहीं'
Abhishek Bajaj On Akanksha Jindal: ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के चर्चित कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अभिषेक बजाज शो से बाहर आते ही अपनी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल के लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आकांक्षा ने मीडिया और सोशल मीडिया पर अभिषेक पर शादी में धोखा देने और बेवफा होने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले पर अब अभिषेक बजाज ने चुप्पी तोड़ते हुए एक्स-वाइफ पर जोरदार पलटवार किया है और उनके आरोपों को ‘शोहरत पाने की कोशिश’ बताया है।
आईएएनएस (IANS) से बातचीत में अभिषेक बजाज ने अपनी पूर्व पत्नी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि आकांक्षा अब उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं और उनका रिश्ता बहुत पहले खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “वो मेरी एक्स हैं और ऐसा होने की एक वजह थी। हमारा रिश्ता पुरानी बात हो गई है। हम बचपन में मिले थे, साथ आए और फिर अलग हो गए। उनका मेरी आज की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।”
‘आजकल मर्दों को बुरा कहना फैशन बन गया है’
अभिषेक का मानना है कि उनकी सफलता को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं और उनकी पूर्व पत्नी भी ऐसा ही कर रही हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “आज मुझे जो भी पहचान मिली है, वह मेरी कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है… लेकिन, जब कोई इंसान सफल होता है, तो कुछ लोग उसकी इस सफलता को पचा नहीं पाते।” उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों से परेशान नहीं हैं क्योंकि “आजकल मर्दों को बुरा कहना फैशन बन गया है, और मेरी एक्स भी वही कर रही हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’
Alpha Collection Day 11: क्या खत्म हो गया ‘अल्फा’ का जादू? जानें अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म
Dhamaal 4 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में पास या फेल? चौथे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने इस एक्ट्रेस के साथ की है सबसे ज्यादा फिल्में, क्या आप जानते हैं उनका नाम
‘बिग बॉस’ से मिली पब्लिसिटी के लिए आरोप
अभिषेक ने आकांक्षा के बयानों को ‘दो मिनट की शोहरत’ पाने की कोशिश बताया। अभिषेक ने आईएएनएस से बात करते हुए सवाल उठाया, “आकांक्षा ने यह सब अब इसलिए कहा क्योंकि ‘बिग बॉस 19’ से उन्हें ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है।”
उन्होंने तर्क दिया कि जब उनका अलगाव हुआ था, तब आकांक्षा ने कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब जब वह फेमस हो गए हैं, तो वह पब्लिसिटी के लिए ये आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा, “अगर वह सच बोल रही होतीं, तो उस वक्त बोलतीं जब हम अलग हुए थे। अब जब मैं फेमस हूं, तभी वो बात कर रही हैं। जरा सोचिए, इसके पीछे मंशा क्या है?”
‘उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिले’, दी शुभकामनाएं
अभिषेक बजाज ने अंत में यह भी स्पष्ट किया कि उनके मन में आकांक्षा के लिए कोई गुस्सा या नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं। अभिनेता ने कहा, “मैं चाहता हूं कि उन्हें भी नाम, शोहरत और अच्छा जीवनसाथी मिले। उम्मीद है वो अब मेरी लाइफ से आगे बढ़ जाएं।”
Bigg boss 19 abhishek bajaj ex wife controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
Jul 14, 2026 | 10:16 AMVietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, नाव का कैप्टन गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 10:12 AMअनुराधा पौडवाल का सरकार पर निशाना: ‘राम मंदिर में दान चोरी हुई, ऐसे भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?’
Jul 14, 2026 | 09:59 AMJalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Jul 14, 2026 | 09:57 AMअमरावती: रिद्धपुर में दूषित पानी से डायरिया का भारी प्रकोप, एक ही परिवार के कई लोग चपेट में, 50 बीमार
Jul 14, 2026 | 09:55 AMJagannath Temple Land: ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि की सुरक्षा के लिए जारी किए सख्त आदेश
Jul 14, 2026 | 09:48 AMठाणे में ट्रैफिक नियम तोड़े तो AI कैमरे काटेंगे चालान: नितिन कंपनी जंक्शन पर ITMS शुरू; लगेंगे 350 हाईटेक कैमर
Jul 14, 2026 | 09:40 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














