- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4 Rajkummar Rao And Wamiqa Gabbi Film
Bhool Chuk Maaf का मंडे रहा काफी धमाकेदार, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' का सोमवार यानि चौथा दिन काफी धमाकेदार रहा है। फिल्म अब तक 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि बहुत जल्द हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

भूल चूक माफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब वीक डेज में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।
दरअसल, निर्माता दिनेश विजान का प्रोडक्शन हाउस ‘मैडॉक फिल्म्स’ अब हिट फिल्मों की पहचान बन चुका है। इसी बीच हाल ही में इस बैनर तले रिलीज हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने भी इस बात को साबित कर दिया है।
‘भूल चूक माफ’ ने वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया था और अब सोमवार यानी चौथे दिन भी इसकी कमाई ने सभी का ध्यान खींचा है। अक्सर कहा जाता है कि अगर कोई फिल्म ‘मंडे टेस्ट’ पास कर जाती है, तो उसके हिट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यही ‘भूल चूक माफ’ के साथ भी देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन
Farah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
‘भूल चूक माफ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने करीब 4.75 करोड़ रुपये की कमाए, जो वीक डे के हिसाब से काफी शानदार कलेक्शन माना जा रहा है। इससे साफ है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है और वर्ड ऑफ माउथ का असर भी दिख रहा है।
इसके अलावा अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें, तो फिल्म ने पहले दिन 7.20 करोड़, दूसरे दिन 9.81 करोड़ और तीसरे दिन 11.70 करोड़ की कमाई की थी। चौथे दिन के साथ अब तक कुल कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े नहीं हैं और इसमें थोड़े बदलाव हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का जलवा, ‘ब्यूटी विद पर्पस’ राउंड में दिखी कंटेस्टेंट्स की समाज सेवा की झलक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ का कुल बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म घरेलू और ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो जल्द ही अपने बजट की भरपाई करते हुए मुनाफा भी कमा लेगी।
फिल्म के स्टारकास्ट
इस फिल्म का डायरेक्शन करण शर्मा ने किया है और राजकुमार राव और वामिका गब्बी अहम भुमिका में है। इसके साथ ही संजय मिश्रा, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। अभिनय, कहानी और प्रस्तुति के चलते फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है, और अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा, तो ‘भूल चूक माफ’ जल्द ही हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।
Bhool chuk maaf box office collection day 4 rajkummar rao and wamiqa gabbi film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














