Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सितंबर के दूसरे हफ्ते में OTT पर मचेगा धमाल, सस्पेंस से लेकर थ्रिलर-रोमांस तक मूवी-सीरीज होंगी रिलीज

OTT Movies: सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस वीक सस्पेंस से लेकर थ्रिलर-रोमांस तक हर तरह की मूवी और सीरीज देखने को मिलेंगी। तो चलिए जानते हैं लिस्ट।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 09, 2025 | 09:56 PM

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्म(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Upcoming Ott Movie Releases: सिनेमा और ओटीटी प्रेमियों के लिए सितंबर का दूसरा हफ्ता एकदम खास होने जा रहा है। इस हफ्ते थ्रिलर, रोमांस, सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर से भरपूर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को एक्शन, रोमांस और मजेदार मनोरंजन से भर देंगी। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने वाली हैं…

दरअसल, ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन 5 यह लोकप्रिय मर्डर मिस्ट्री सीरीज एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रही है। मबेल, चार्ल्स और ओलिवर इस बार लेस्टर की हत्या की गुत्थी सुलझाएंगे। मुख्य कलाकारों में स्टीव मार्टिन, सेलेना गोमेज और मार्टिन शॉर्ट्स हैं। यह 9 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

इसके आलावा सु फ्रॉम सो, जो एक कन्नड़ भूतिया कॉमेडी फिल्म है, जो एक युवक अशोक के इर्द-गिर्द घूमती है। गांव में अफवाहें उड़ती हैं कि उसके साथ भूत चिपक गया है। हल्की-फुल्की कॉमेडी और हॉरर के संगम से यह फिल्म देखने लायक बनती है और यह जियो हॉटस्टार पर 10 सितंबर को रिलीज हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल के ‘वाइफ जोक’ पर बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा डाली क्लास

Vikram Bhambri Injury: ‘धुरंधर 2’ के सेट पर इंसानियत की मिसाल, रणवीर सिंह ने की घायल विक्रम भांबरी की मदद

Salim Khan Discharge: एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी, सलीम खान की घर वापसी से फैंस हुए खुश

केदारनाथ दर्शन के लिए सारा अली खान को देना होगा एफिडेविट, हेमंत द्विवेदी बोले- VIP हो या आम श्रद्धालु…

साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द गर्लफ्रेंड’ इस दिन होगी रिलीज

द गर्लफ्रेंड एक मिशेल फ्रांसेस की नॉवेल पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। जिसमें एक महिला लौरा की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बहु चैरी के डार्क सीक्रेट्स को उजागर करने की कोशिश करती है और 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।

वहीं 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेलर पेरी की थ्रिलिंग ड्रामा सीरीज ‘ब्यूटी इन ब्लैक’ का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। इसमें किम्मी के एम्पायर बनने की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ भी 11 सितंबर को दस्तक देगी। लेकिन यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सुपरस्टार के अलावा श्रुति हासन और आमिर खान अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं।

ये भी पढ़ें- अनीता हसनंदानी ने पति के लिए लिखा प्यार भरा खत, कहा- बेटे आरव की जिम्मेदारियों में खो गया था ध्यान

थिएटर के बाद सैयारा अब ओटीटी पर दिखाएगी कमाल

अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हालांकि, इस फिल्म का फैंस ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ऐसे में अगर आप थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।

Best movies series release on ott list september 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • OTT Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.