-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ahaan Pandey Aneet Padda Mumbai Viral Video Dating Rumours
मॉल में दिखी अहान पांडे और अनीत पड्डा की प्यारी केमिस्ट्री, वायरल हुआ दोनों का क्यूट मोमेंट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ahaan Panday: हाल ही में मुंबई के एक मॉल में शॉपिंग करते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस वीडियो को देख दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।

अहान पांडे, अनीत पड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ahaan Panday Aneet Padda Dating Rumors: साल 2025 की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी ‘सैयारा’ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक मॉल में शॉपिंग करते हुए देखा गया, जहां उनके बीच का एक क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच इनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही हैं।
दरअसल, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि अहान और अनीत को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा का विषय बन गई है।
मॉल में एक साथ स्पॉट हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सैयारा’ के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद अहान और अनीत जश्न मनाने के लिए सिंगापुर की एक शॉर्ट ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें पहली बार साथ में मुंबई में स्पॉट किया गया। सामने आए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मॉल के एक शोरूम से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, शायद इस इरादे से कि लोग उन्हें पहचान न सकें, लेकिन पपाराजी ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और कैमरे में कैद कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
वीडियो में एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला, जब अहान पांडे ने अनीत पड्डा का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अनीत ने पपाराजी को देखकर हल्का सा मना कर दिया। यह छोटा-सा मोमेंट सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस ने डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें- हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या, पार्किंग विवाद में गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार
वीडियो देख डेटिंग की उड़ी अफवाहें
वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “वो अनीत पड्डा का हाथ थामना चाहता था।” दूसरे ने कहा कि “ये दोनों पक्का ही रिलेशनशिप में हैं।” एक और फैन ने कमेंट किया कि “हम इन्हें फिर से साथ में स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।” वहीं, एक यूजर ने इन्हें “इस दशक का बेस्ट कपल” तक कह दिया।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘सैयारा’ ने रिलीज के 21 दिनों में भारत में 308.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 508.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो गई है। हालांकि, फैंस अब इनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Ahaan pandey aneet padda mumbai viral video dating rumours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












