Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल के ‘वाइफ जोक’ पर बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा डाली क्लास
Vicky Kaushal Wife Joke Controversy: विक्की कौशल का एक शादी समारोह का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने शादीशुदा जिंदगी पर मजाक किया। कैटरीना कैफ को लेकर अप्रत्यक्ष टिप्पणी पर कुछ फैंस नाराज हो गए।
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल (फोटो- सोशल मीडिया)
Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए विक्की का एक मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में विक्की स्टेज पर दूल्हे और उसके परिवार के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग हाउ इज द जोश? बोला, जिस पर दर्शकों ने हाई, सर! कहकर जवाब दिया। इसके बाद विक्की ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है, लेकिन शादी के बाद यह धीरे-धीरे कम होने लगता है।
विक्की कौशल का मजाक
हालांकि विक्की कौशल ने बात को हल्के अंदाज में कहा और यह भी जोड़ा कि कुछ दिनों में ऐसा नहीं होता, लेकिन उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे वाइफ जोक बताते हुए आलोचना की और कहा कि इस तरह के मजाक अब पुराने हो चुके हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
‘मैं इस बार तीनों की पत्नी…’ Shreya Sharma के खुलासे से Mastiii 5 को लेकर बढ़ा सस्पेंस
Haunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Vicky is turning into the wife jokes guy
by
u/yours_truly_Davina in
BollyBlindsNGossip
यूजर्स का रिएक्शन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। ऐसे में विक्की का यह बयान कुछ फैंस को हैरान कर गया और उन्होंने इसे सार्वजनिक मंच पर पत्नी का मजाक उड़ाना बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इस तरह के जोक्स महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं। एक यूजर ने लिखा कि साल 2026 में भी इस तरह के मजाक करना सही नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सामान्य मजाक बताते हुए विक्की का समर्थन भी किया और कहा कि इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
विक्की कौशल का वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ हो। आज के डिजिटल दौर में सितारों की हर बात तुरंत वायरल हो जाती है और उस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं। फिलहाल, विक्की कौशल का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि सार्वजनिक मंच पर दिए गए छोटे-से बयान का भी बड़ा असर पड़ सकता है और सेलेब्रिटीज को अपने शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर करना पड़ता है।
