Vikram Bhambri Injury: ‘धुरंधर 2’ के सेट पर इंसानियत की मिसाल, रणवीर सिंह ने की घायल विक्रम भांबरी की मदद
Dhurandhar 2 Shooting Incident: धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान विक्रम भांबरी घायल हो गए, जिसके बाद रणवीर सिंह तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने दीपिका पादुकोण का उदाहरण देकर उनका हौसला बढ़ाया।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Helps Vikram Bhambri: फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसने अभिनेता रणवीर सिंह की दरियादिली और सहकर्मियों के प्रति उनके लगाव को उजागर कर दिया है। फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता विक्रम भांबरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस घटना का खुलासा किया।
विक्रम भांबरी ने बताया कि एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। हालांकि उन्होंने बिना किसी को बताए शूटिंग जारी रखी। लेकिन दर्द बढ़ने के बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि जैसे ही रणवीर सिंह ने उन्हें गिरते देखा, वह तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने विक्रम को संभाला और उनकी हालत देख चिंता जताई। विक्रम के मुताबिक, रणवीर ने उन्हें हिम्मत दी और तुरंत फर्स्ट एड के लिए लेकर गए।
दीपिका पादुकोण का किया जिक्र
इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के दर्द का अंदाजा है, क्योंकि उनकी पत्नी भी शूटिंग के दौरान इसी तरह की चोट झेल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने भी किसी को इसके बारे में नहीं बताया था। यह सुनकर विक्रम को एहसास हुआ कि रणवीर अपने निजी अनुभव से उन्हें समझा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
अनुभवी कलाकारों से मिली सीख
विक्रम भांबरी ने फिल्म के सेट पर काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह समेत अन्य अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना किसी मास्टरक्लास से कम नहीं था। उनके अभिनय, ऊर्जा और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक बेहतर अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। विक्रम ने बताया कि उन्हें अपने किरदार की बैकस्टोरी तैयार करने की सलाह दी गई थी, जिससे उनके अभिनय में गहराई आए।
फिल्म को लेकर बढ़ी उम्मीदें
विक्रम ने कुछ सीन में अपने स्तर पर क्रिएटिव बदलाव भी किए, जिन्हें टीम ने सराहा और कैमरे में शामिल किया गया। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ कई अनुभवी कलाकार नजर आएंगे और फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। इस घटना ने न सिर्फ सेट पर टीमवर्क और आपसी सहयोग को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि बड़े सितारे भी अपने साथियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
