नेटफ्लिक्स की पहली तमिल सीरीज द गेम 2 की रिलीज डेट फाइनल, श्रद्धा श्रीनाथ बनीं गेम डेवलपर

Netflix New Series: नेटफ्लिक्स ने अपनी पहली तमिल वेब सीरीज द गेम: यू नेवर प्ले अलोन की रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह सीरीज 2 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में हैं।
नेटफ्लिक्स की पहली तमिल सीरीज द गेम 2 की रिलीज डेट फाइनल, श्रद्धा श्रीनाथ बनीं गेम डेवलपर
नेटफ्लिक्स की पहली तमिल सीरीज द गेम 2 की रिलीज डेट फाइनल
Published on: 
Updated on: 

Netflix First Tamil Series: नेटफ्लिक्स इस बार साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी एक नई और दमदार पेशकश लेकर आ रहा है। एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ स्टारर थ्रिलर वेब सीरीज 'द गेम: यू नेवर प्ले अलोन' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह सीरीज 2 अक्टूबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि यह नेटफ्लिक्स की पहली तमिल ओरिजिनल सीरीज है, जिसकी कहानी डिजिटल लाइफ, रहस्यों और इंसानी रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस सीरीज का निर्देशन राजेश एम सेल्वा ने किया है, जो अपनी स्टाइलिश और तेज-तर्रार फिल्ममेकिंग के लिए जाने जाते हैं। शो में श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी, जो एक महिला गेम डेवलपर का रोल निभा रही हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनके खिलाफ एक खतरनाक हमला होता है। इसके बाद वह उन लोगों तक पहुंचने के मिशन पर निकल पड़ती हैं, जो इस हमले के पीछे हैं।

मेकर्स की सोच

श्रद्धा के साथ संतोष प्रताप, चांदनी, स्यामा हरिणी, बाला हसन, सुभाष सेल्वम, विविया संथ, धीरज और हेमा अहम किरदारों में दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा कि यह हमारी इस साल की पहली तमिल सीरीज है, जो एक रोमांचक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी लेकर आ रही है। राजेश एम सेल्वा के विजन और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी ने इसे और खास बना दिया है।

निर्देशक का विजन

वहीं, अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा कि यह शो डिजिटल युग की सच्चाई को बखूबी दिखाता है, जहां हर फैसला रिश्तों और भरोसे को बदल देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सीरीज भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दर्शकों से जुड़ पाएगी। निर्देशक राजेश एम. सेल्वा ने कहा कि द गेम: यू नेवर प्ले अलोन' सिर्फ एक थ्रिलर नहीं है, बल्कि यह उस डिजिटल दुनिया का आईना है, जहां लोग स्क्रीन और रहस्यों में उलझे रहते हैं। यह कहानी इंसानों की कमजोरियों, फैसलों और सच-झूठ की बारीक रेखा को सामने लाती है। 'द गेम: यू नेवर प्ले अलone' नेटफ्लिक्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट की साझेदारी का अगला बड़ा कदम है।