- Hindi News »
- Entertainment »
- Ben Affleck Web Series The Rip Ott Release Date Revealed On Netflix
Ben Affleck की ‘द रिप’ के रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन OTT पर मिलेगा एक्शन और रोमांच का डबल डोज
OTT Movie: हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक की अपकमिंग फिल्म 'द रिप' के ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो आइए जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

बेन एफ्लेक की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द रिप' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Rip OTT Release Date: हॉलीवुड सुपरस्टार बेन एफ्लेक की नई मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द रिप’ का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। ट्रेलर में बेन एफ्लेक और मैट डेमन की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
दरअसल, पहले यह कन्फर्म किया जा चुका था कि ‘द रिप’ को थिएटर्स में रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। अब इसकी आधिकारिक रिलीज डेट भी सामने आ गई है। बेन एफ्लेक की यह थ्रिलर फिल्म 16 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस खबर से फिल्म प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज के केवल तीन दिनों में ही 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो दर्शकों की उम्मीदों को सही साबित कर रहा है।
‘द रिप’ की क्या है कहानी
‘द रिप’ की कहानी मियामी पुलिस के दो ऑफिसर पर केंद्रित है। एक दिन उन्हें एक रहस्यमय भंडार गृह मिलता है, जिसमें नोटों से भरा खजाना रखा होता है। इस खजाने की सुरक्षा और इसके इर्द-गिर्द होने वाले संघर्ष को फिल्म में रोमांचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन सीक्वेंस, थ्रिल और सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें बेन एफ्लेक के साथ-साथ हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मैट डेमन भी मुख्य भूमिका में हैं। अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों में स्टीवन येउह, तेयारा टेलर, और ताशा कैले शामिल हैं, जो फिल्म को और भी दमदार बनाने वाले हैं। डायरेक्शन की कमान हॉलीवुड के चर्चित निर्देशक जो कार्नाहन के हाथ में है। जो कार्नाहन इससे पहले ‘द ग्रे’ और ‘बॉस लेवल’ जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। उनकी बेहतरीन कहानी सुनाने की शैली इस फिल्म में भी देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अर्शी खान ने सुझाया तान्या मित्तल के पाखंड को दूर करने का नायाब तरीका
हालांकि, फिल्म के OTT रिलीज की खबर ने न केवल बेन एफ्लेक और मैट डेमन के फैंस को उत्साहित किया है, बल्कि एक्शन-थ्रिलर प्रेमियों को भी बड़ी खुशी दी है। नेटफ्लिक्स पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के चलते दर्शक घर बैठे ही इस रोमांचक फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
Ben affleck web series the rip ott release date revealed on netflix
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














