- Hindi News »
- Entertainment »
- Before Becoming The Singer Lata Mangeshkar Had Also Tried Her Hand In Acting
सुरों की मल्लिका बनने से पहले एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं लता मंगेशकर
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: अपनी सुरीली आवाज और बेमिसाल गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर प्लेबैक सिंगर बनने से पहले एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। हालांकि, उनकी किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता जी ने 8 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज लता जी की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें।
पारिवारिक मज़बूरी के कारण फिल्मों में किया काम
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: कैबरे गीत में दैवीय अनुभूति श्रेया घोषाल की मारी गई मति
6 फरवरी का इतिहास : लता मंगेशकर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तक… जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Death Anniversary Special: सफेद साड़ी, सोने की पायल और बिना लिपस्टिक, जानें लता मंगेशकर की सादगी की वजह
Bhai Dooj 2025: फूलों का तारों का से लेकर मेरी प्यारी बहनिया तक, भाई-बहन के रिश्ते पर यादगार गाने
लता मंगेशकर ने बचपन से ही अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को थिएटर में अभिनय करते देखा था। जब लता के सिर से पिता का साया उठ गया तो मां और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी उन पर आ गई। ऐसे में पारिवारिक मजबूरी के कारण लता ने भी अभिनय करना शुरू कर दिया। बता दें कि लता जी ने 1942 से 1948 तक 8 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
ऐसे हुआ एक्टिंग से मोहभंग
पिता के देहांत के बाद लता मंगेशकर अपनी फैमिली के साथ मुंबई आ गईं। यहां उन्हें एक्टिंग का काम मिला तो गायिकी को पीछे रखकर एक्टिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता ने हिंदी-मराठी मिलाकर करीब 8 फिल्मों में काम किया था। बेहद सादगी से रहने वाली लता का जब ऑडिशन लिया गया था तब उनकी आईब्रो काफी मोटी थी। एक डायरेक्टर को उनके आईब्रो से दिक्कत हुई तो उन्होंने ट्रिम करवा कर पतला करने को कहा। ऐसे में काम हाथ से निकल जाने के डर से लता जी ने अपनी आईब्रो को कटवा दिए। लेकिन यही एक वजह भी थी जिसके कारण एक्टिंग से उनका मोहभंग हो गया।
The voice, the aura, the simplicity and the smile…
Lives on.. pic.twitter.com/cm2QsKnLCL — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 28, 2022
पतली आवाज के कारण मिला था रिजेक्शन
लता मंगेशकर को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। वह 5 साल की उम्र से गाना गा रही थी। लेकिन उस समय कोई उन्हें गाने का काम देने को तैयार नहीं था। दरअसल, उनकी पतली आवाज और उर्दू उच्चारण के कारण संगीतकार उन पर भरोसा करने को तैयार नहीं थे।
इस तरह बनीं सुरों की मल्लिका
ऐसे में मास्टर गुलाम हैदर ने उनपर भरोसा जताया। उन्होंने लता जी की सिफारिश उस जमाने के मशहूर निर्देशक शशधर मुखर्जी से की, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस रिजेक्शन को हैदर ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया। उन्होंने कमाल अमरोही की फिल्म ‘महल’ के गाने लता जी से गवाए जो काफी सफल रहे। इसके साथ ही लता जी सुरों की मल्लिका बन गईं।
pic.twitter.com/jUbzlu4eHH — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 1, 2022
इन गानों ने छू लिया लोगों का दिल
किसे पता था कि फिल्म ‘महल’ से अपने गायकी का सफर शुरू करने वाली लता की आवाज एक दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में गूंजेगी। लता मंगेशकर ने ‘लग जा गले’, ‘भीगी-भीगी रातों में’, ‘तेरा बिना जिंदगी से’, ‘अजीब दास्तां है ये’, ‘तुम आ गए हो नूर आ गया है’, ‘एक प्यार का नगमा है’, ‘ तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ समेत हजारों गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू ऐसा बिखेरा कि आज भी हर पीढ़ी के लोग लता के गाने गुनगुनाते नजर आते हैं।
Before becoming the singer lata mangeshkar had also tried her hand in acting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
Apr 04, 2026 | 10:07 AMलोकसभा में गूंजी ‘पंजाब 95’, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, फिर चर्चा में आई फिल्म
Apr 04, 2026 | 10:03 AMMumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
Apr 04, 2026 | 09:53 AMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 1000 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Apr 04, 2026 | 09:39 AMकेरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
Apr 04, 2026 | 09:38 AMकेरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
Apr 04, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














