-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bb19 Weekend Ka Vaar Salman Khan Expressed His Anger At Tanya Mittal
BB19 Weekend Ka Vaar: सलमान ने नीलम को कहा डबल गेम प्लेयर, तान्या मित्तल की ऑन कैमरा लगी क्लास
- Written By: सोनाली झा
Bigg Boss 19 Twist: ‘बिग बॉस 19’ के 11वें हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस बार सलमान खान के निशाने पर नीलम गिरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट थीं।

सलमान ने नीलम को कहा डबल गेम प्लेयर
Bigg Boss 19 Drama: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के 11 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब फिनाले में सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं। इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इस बार सलमान के निशाने पर तीन सदस्य रहे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट। इन तीनों के गेम, व्यवहार और भाषा पर सलमान ने कई तीखे सवाल खड़े किए।
सलमान खान ने नीलम गिरी को उनके दोहरे व्यवहार के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “आप हर समय चुगली करती और आग लगाती दिखीं। शुरुआत में हमें लगा था कि आपमें पोटेंशियल है, लेकिन आप कहीं भी सोलो नहीं दिखीं। आप बस खबरगिरी करती रहीं, आपका खुद का गेम कभी सामने नहीं आया।”
सलमान ने साफ कहा कि नीलम का डबल कैरेक्टर दर्शकों को कंफ्यूज कर रहा है और यही वजह है कि उनका सफर अब कमजोर लगने लगा है।
तान्या मित्तल पर सलमान का गुस्सा फूटा
तान्या मित्तल पर सलमान खान खास तौर पर नाराज़ दिखे। उन्होंने पूछा कि जब उन्होंने अशनूर कौर को बॉडी शेम किया था, तब उनसे माफी क्यों नहीं मांगी? वहीं अभिषेक बजाज से सॉरी कहने पर सवाल उठाते हुए सलमान बोले कि क्या माफी सिर्फ कैमरे के लिए थी? सलमान ने तान्या द्वारा अमाल मलिक पर की गई टिप्पणी पर भी नाराज़गी जताई। तान्या ने कहा था कि अमाल के लिए यही सजा है कि मैं अब उसकी दोस्त नहीं हूं। इस पर अमाल ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत अच्छा, दोस्त मत बनो, मुझे नॉमिनेट कर दो।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
फरहाना भट्ट की भाषा पर बरसे सलमान खान
फरहाना भट्ट के ‘अपशब्द कोश’ पर सलमान ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। शो में उनकी बोली गई बातें जैसे बी-ग्रेड लोग, गंदी नाली का कीड़ा, तेरी परवरिश घटिया है, को सुनाकर सलमान ने कहा कि यह भाषा किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पूछा कि आपने गौरव से कहा कि आप औरत हो, आपका कोई पॉइंट ऑफ व्यू नहीं है, तो आप आखिर किसकी बेइज्जती कर रही थीं?
ये भी पढ़ें- महाभारत के कर्ण बने पंकज धीर की शूटिंग के दौरान टूटीं उंगलियां, आंख के पास लगी चोट
सभी कंटेस्टेंट्स को दिखाया आईना
सलमान खान ने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट दोनों को प्रणित मोरे की वापसी के बाद उनसे दूरी बनाने के लिए भी फटकारा। उन्होंने कहा कि आपका एटीट्यूड आसमान पर है, लेकिन नोटबुक करने से कोई बिग बॉस नहीं जीतता। सलमान ने चेतावनी दी कि गौरव खन्ना टीवी के बड़े नाम हैं और उनके साथ बद्तमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में सलमान ने पूरे घरवालों को आईना दिखाते हुए कहा कि फरहाना का गेम बद्तमीजी का है, तान्या मित्तल का ड्रामा वही पुराना है कि मैं अच्छी हूं, बाकी बुरे हैं। एक महीना बाकी है, अब जो करना है करो, वरना कोई भी विनर नजर नहीं आएगा।
Bb19 weekend ka vaar salman khan expressed his anger at tanya mittal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














