-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Faction Merger Sunetra Pawar Final Decision Mumbai
राकां के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, सुनेत्रा पवार लेंगी अंतिम फैसला
- Written By: अपूर्वा नायक
National Congress Party के दोनों गुटों के संभावित विलय पर अटकलें तेज हैं। नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, जबकि अंतिम फैसला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार लेंगी।

Sunetra Pawar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sunetra Pawar Suspense On NCP Merger: राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर दोनों पक्षों के नेताओं की ओर से लगातार बयानबाजी चल रही है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार रखने वाली डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
इससे कई बड़े नेताओं का टेंशन बढ़ गया है। विलय पर फैसला लेने के लिए सुनेत्रा जल्द ही अपने विधायकों के साथ वन टू वन मीटिंग कर उनकी राय जानने की कोशिश करेगी। विधायक हीरामन खोसकर ने दावा किया है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा विधायक दोनों गुटों के विलय के पक्ष में हैं।
सुनेत्रा लेंगी अंतिम फैसला : पटेल
राकां के सीनियर नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि अभी फिलहाल दोनों गुटों के विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार जल्द ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद इस पर अंतिम फैसला लेंगी। पटेल ने कहा कि हम सबकी कोशिश दिवंगत नेता अजीत पवार के सपनों को पूरा करने की है। वे राकां के विस्तार के अलावा पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
विलय का मुद्दा एजेंडे में नहीं : छगन भुजबल
राकां के सीनियर नेता छगन भुजबल ने कहा है कि फिलहाल दोनों गुटों के विलय का मुद्दा हमारे एजेंडे में नहीं है। हम सबकी पहली प्राथमिकता डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की हाथों को मजबूत करना है। पार्टी प्रमुख का पद संभालने के बाद वे उचित समय पर विलय को लेकर फैसला करेंगी। भुजबल ने कहा कि सुनेत्रा हमारी नई कप्तान है, उन्हें अभी स्थापित होने का समय दिया जाना चाहिए। विलय पर चर्चा बाद में हो जाएगी, इसके लिए जल्दबाजी नहीं है।
ये भी पढ़ें :- हर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान वाले बयान से बढ़ा विवाद, सीएम देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
प्रस्ताव आया तो करेंगे विचार: तटकरे
राकां के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है कि अभी तक शरद पवार गुट की तरफ से विलय का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब इस तरह का कोई आधिकारिक प्रस्ताव आएगा तो हम लोग जरूर इस पर विचार करेंगे। तटकरे ने एक बार फिर दोहराया है कि फिलहाल हमारी पार्टी बीजेपी की अगुवाई में बनी एनडीए की घटक दल है और हम लोगों ने इसमें बने रहने का फैसला किया है।
Ncp faction merger sunetra pawar final decision mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













