एकता कपूर ने की नई फिल्म हीर रांझा की घोषणा, साजिद अली करेंगे निर्देशन, कश्मीर की वादियों में होगी शूटिंग

Ekta Kapoor Film Heer Ranjha: एकता कपूर ने अपनी नई फिल्म हीर रांझा की घोषणा की। फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे। शूटिंग कश्मीर में होगी, और यह ‘लैला-मजनूं’ फ्रेंचाइजी का रोमांटिक सीक्वल है।
ekta kapoor announces heer ranjha sajid ali director
एकता कपूर ने की नई फिल्म की घोषणा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Ekta Kapoor Announces: वेलेंटाइन डे 2026 के मौके पर बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘हीर रांझा’ का ऐलान किया और फिल्म की पहली झलक भी साझा की। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद करेंगे। इंस्टाग्राम पोस्ट में एकता कपूर ने लिखा कि कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। ‘लैला-मजनूं’ से लेकर ‘हीर-रांझा’ तक, प्यार की यह विरासत आज भी जारी है।

बताया जा रहा है कि ‘हीर रांझा’ ‘लैला-मजनूं’ की सीक्वल के तौर पर तैयार की जा रही है। फिल्म को एकता कपूर और प्रीति अली मिलकर प्रोड्यूस करेंगे, जबकि इम्तियाज अली इसके प्रस्तुतकर्ता होंगे। 2018 में रिलीज हुई ‘लैला-मजनूं’ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म दर्शकों की नजर में कल्ट क्लासिक बन गई। इसके गाने और डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

कहानी और लोकेशन

‘हीर रांझा’ भी एक क्लासिक लोक-कथा पर आधारित है, लेकिन इसे आधुनिक अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी है और इसका निर्देशन उनके भाई साजिद अली करेंगे। इस बार फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की जाएगी, जिससे रोमांस और भी जीवंत नजर आएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। यह रोमांटिक प्रेम कहानी नए अंदाज, जज्बात और भावनाओं के साथ दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की केमिस्ट्री

पहली फिल्म में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फैंस लगातार चाहते रहे कि दोनों को फिर से साथ में बड़े किरदार में देखा जाए। ‘हीर रांझा’ की घोषणा से फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच रोमांच और उत्साह की लहर दौड़ गई है। ‘हीर रांझा’ को लेकर उम्मीदें हैं कि यह फिल्म पुराने और नए दर्शकों दोनों के दिलों में जगह बनाएगी और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। ‘हीर रांझा’ के साथ एकता कपूर और इम्तियाज-अली की टीम फिर से प्यार और रोमांस की जादुई दुनिया लेकर आने को तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com