- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Replace Salman Khan In Sooraj Barjatya Upcoming Movie
सलमान खान को आयुष्मान खुराना ने किया रिप्लेस, सूरज बड़जात्या की फिल्म में बनेंगे प्रेम
- Written By: अनिल सिंह
सूरज बड़जात्या के प्रेम की तलाश खत्म हो गई है। अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए उन्होंने आयुष्मान खुराना को साइन कर लिया है। मतलब साफ है कि अब सलमान खान नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना प्रेम के किरदार में नजर आएंगे।

सलमान खान नहीं अब आयुष्मान खुराना बनेंगे प्रेम
मुंबई: सिल्वर स्क्रीन पर प्रेम नाम सामने आते ही सलमान खान की छवि दिमाग में दौड़ने लगती है। लेकिन अब ये छवि भी बदलने वाली है सूरज बड़जात्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म में प्रेम के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना का चुनाव किया है। काफी समय से वह प्रेम के किरदार का सिलेक्शन कर रहे थे, उन्हें लगता है कि आयुष्मान खुराना इसके लिए सबसे सही हैं। मतलब साफ है कि सूरज बड़जात्या की फिल्म में अब सलमान खान प्रेम के किरदार में नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना प्रेम के किरदार में नजर आएंगे।
सूरज बड़जात्या की फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। 2025 में यह फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है। मतलब अप्रैल या मई में इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होगी। सूरज बड़जात्या ने बेहतरीन पारंपरिक फिल्मों का निर्माण किया है। वह ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘विवाह’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्म भी इसी तरह पारिवारिक ड्रामा पर आधारित होगी।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन की वजह से पुष्पा 2 डायरेक्टर सुकुमार छोड़ देंगे इंडस्ट्री…
सम्बंधित ख़बरें
David Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी
Navabharat Nishanebaaz: अपनी लिमिट लांघते पैपराजी, सलमान की सही है नाराजगी
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
आयुष्मान खुराना ने अब तक सूरज बड़जात्या के साथ काम नहीं किया है। ऐसे में यह पहला मौका है जब वह सूरज बड़जात्या की किसी फिल्म में अहम केदार में नजर आएंगे। प्रेम के किरदार में सलमान खान को उनकी सभी फिल्मों में पसंद किया गया था। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना को भी सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम के किरदार में लोग पसंद करेंगे सूरज बड़जात्या का यह मानना है कि प्रेम का किरदार निभाने वाले शख्स के चेहरे पर मासूमियत और आकर्षण दोनों दिखाई देना चाहिए और आयुष्मान खुराना में वह दोनों नजर आता है। आयुष्मान खुर्राना एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख फिल्में हैं।
आयुष्मान खुराना की प्रमुख फिल्में
1. विकी डोनर (2012): आयुष्मान की पहली फिल्म, जिसमें उन्होंने एक स्पर्म डोनर की भूमिका निभाई।
2. नौटंकी साला! (2013): आयुष्मान और कुणाल रॉय कपूर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
3. बेवकूफ़ियाँ (2014): आयुष्मान और सोनम कपूर ने इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अभिनय किया।
4. दम लागा के हईशा (2015): आयुष्मान और भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
5. बार बार देखो (2016): आयुष्मान और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में अभिनय किया।
6. शुभ मंगल सावधान (2017): आयुष्मान और भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाए निभाई।
7. अंधाधुन (2018): आयुष्मान ने इस फिल्म में एक अंधे पियानोवादक की भूमिका निभाई।
8. बधाई हो (2018): आयुष्मान और नीना गुप्ता ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
9. आर्टिकल 15 (2019): आयुष्मान ने इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई।
10. शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2020): आयुष्मान और जितेंद्र कुमार ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
11. चंडीगढ़ करे आशिकी (2021): आयुष्मान और वाणी कपूर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।
Ayushmann khurrana replace salman khan in sooraj barjatya upcoming movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














