- Hindi News »
- Entertainment »
- Salim Khan Health Update Subhash Ghai Reaction Lilavati Hospital
सुभाष घई ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, सलमान संग भी याद किया पुराना विवाद
Salim Khan Health Update: माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सुभाष घई ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

Subhash Ghai Prayer For Salim Khan: दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया। सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। ऐसे में फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
सुभाष घई ने सलीम खान के सेहत के लिए मांगी दुआ
इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी सलीम खान की सेहत को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुभाष घई ने कहा कि सलीम खान उनके लिए सिर्फ एक सहयोगी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता तीन से चार दशक पुराना है। घई ने कहा, “सलीम साहब इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में हैं, जिनकी मैं दिल से इज्जत करता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Dhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब
एक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
16 साल में शुरू किया करियर, ‘दीवाना’ से मिली पहचान, लेकिन अधूरी रह गई दिव्या भारती की कहानी
सुभाष घई ने यह भी याद किया कि अतीत में उनके और सलमान खान के बीच हुए एक विवाद को सलीम खान ने ही सुलझाया था। एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि किसी गलतफहमी के चलते दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था, लेकिन सलीम खान ने समझदारी दिखाते हुए दोनों को बैठाकर मामला शांत कराया और रिश्ते को सामान्य किया।
अब फिल्म लेखक के हालत पहले से हैं बेहतर
जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी स्थिति को स्थिर बताया गया। एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है ताकि उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रखी जा सके।
ये भी पढ़ें- ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानिए कब और कहां देख पाएंगे रानी मुखर्जी की फिल्म
डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में इसी तरह सुधार होता रहा तो उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी सेहत की मॉनिटरिंग कर रही है। सलीम खान का योगदान हिंदी सिनेमा के इतिहास में बेहद अहम रहा है। ऐसे में उनके स्वस्थ होने की खबर का इंतजार न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसक कर रहे हैं।
Salim khan health update subhash ghai reaction lilavati hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMसंभाजीनगर में प्लॉट के नाम पर 35 लाख की ठगी, मनपा अधिकारी को बनाया शिकार; 5 पर केस दर्ज
Apr 05, 2026 | 08:24 AMHealth Tips: ककड़ी खाने का सही समय और तरीका बदल देगा आपकी सेहत! बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Apr 05, 2026 | 08:23 AMPune Railway Division में बड़ा एक्शन: 1600 से ज्यादा गिरफ्तारियां, लाखों का सामान बरामद
Apr 05, 2026 | 08:16 AMसंभाजीनगर मनपा बजट बैठक में हंगामा, चर्चा में गूंजे बुनियादी मुद्दे; प्रशासन पर बरसे नगरसेवक
Apr 05, 2026 | 08:09 AM‘नरक के दरवाजे खुलेंगे’, Iran ने ट्रंप के अल्टीमेटम को बताया बचकाना, बोले- हम पर परमाणु हमला हुए तो खाड़ी…
Apr 05, 2026 | 08:01 AM50 रुपये से शुरू हुआ सफर, ‘अनुपमा’ ने बदल दी किस्मत, आज करोड़ों की मालकिन हैं रूपाली गांगुली
Apr 05, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM













