-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Rashmika Mandanna Thamma Movie Ua Certificate Release Date
दिवाली पर धमाल मचाएगी आयुष्मान-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’, मिल गया फिल्म को यूए सर्टिफिकेट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ayushmann Khurrana Movies: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ इस दिवाली धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं अब फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी मिल गया है।

थामा मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Thamma Movie CBFC Certificate: बॉलीवुड में इस दिवाली हंसी और डर का डबल डोज मिलने वाला है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। यानी अब ये फिल्म परिवार के साथ थिएटर में देखी जा सकेगी।
दरअसल, फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि
“यूए सर्टिफिकेट के साथ ‘थामा’ दिवाली पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जरूर देखिए!”
फिल्म के ये दमदार सितारे लाएंगे तबाही
‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दर्शक इस यूनिक हॉरर-कॉमेडी के कॉन्सेप्ट और स्टारकास्ट को लेकर खासे उत्साहित हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार ‘ताड़का’ एक शक्तिशाली और रहस्यमयी महिला का है, जो दुनिया को नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाए गए किरदार ‘यक्षासन’ से बचाने की कोशिश करती है। वहीं, आयुष्मान खुराना ‘आलोक’ के रूप में उनका साथ देते नजर आएंगे। फिल्म में परेश रावल, राम बजाज गोयल और सत्यराज जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
रश्मिका मंदाना ने फिल्म का शेयर किया अनुभव
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रश्मिका मंदाना शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वे उस समय ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के लिए सिसिली में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा —
“मुझे अफसोस है कि मैं ट्रेलर लॉन्च पर नहीं आ पाई, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आपको ‘थामा’ का ट्रेलर और नई मैडॉक हॉरर कॉमेडी पसंद आई होगी। ताड़का का किरदार बेहद खास और सशक्त है, जिसे निभाना मेरे लिए यादगार अनुभव रहा।”
ये भी पढ़ें- दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने उड़ाए थे सबके होश, बॉक्स ऑफिस कमाई जानकर रह जाएंगे दंग
दिवाली पर थिएटर्स में मचने के लिए तैयार है थामा
आपको बता दें, ‘थामा’ एक अनोखी कहानी है जिसमें हॉरर और ह्यूमर का परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलेगा। आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग और रश्मिका मंदाना की एनर्जी इस फिल्म को दिवाली रिलीज का सबसे एंटरटेनिंग पैकेज बना रही है। वहीं यह फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को डर के साथ हंसी की डोज भी देने का वादा करती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ayushmann khurrana rashmika mandanna thamma movie ua certificate release date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महामंडलेश्वर पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, संत बोले- बदनाम करने की साजिश; पुलिस जांच में जुटी
Jul 29, 2026 | 10:46 AMराम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
Jul 29, 2026 | 10:43 AMहंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
Jul 29, 2026 | 10:39 AMशालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:38 AMAmarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर; आषाढ़ पूर्णिमा पर पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
Jul 29, 2026 | 10:32 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














