-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aruna Irani Defeated Breast Cancer Twice Not Take Chemotherapy First Time
अरुणा ईरानी ने दो बार दी ब्रेस्ट कैंसर को मात, पहली बार नहीं ली थी कीमोथेरेपी
- Written By: सोनाली झा
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने खुलासा किया है कि वह दो बार ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं। पहली बार उन्होंने कीमोथेरेपी से बचते हुए सिर्फ दवाइयों से इलाज कराया, क्योंकि बाल झड़ने और शूटिंग रुकने का डर था।

अरुणा ईरानी (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है। 500 से अधिक फिल्मों और दर्जनों टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकीं अरुणा ईरानी ने बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है। हैरानी की बात ये रही कि पहली बार उन्होंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी।
80 वर्ष की उम्र के करीब पहुंच चुकीं अरुणा ईरानी आज भी फिट हैं और सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘कारवां’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली इस अदाकारा ने बताया कि कैंसर का पता उन्हें अचानक चला। एक दिन शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ असामान्य महसूस हुआ। जब उन्होंने डॉक्टर से जांच करवाई, तो शुरुआत में डॉक्टर ने इसे मामूली गांठ बताया, लेकिन आगे की जांच में यह ब्रेस्ट कैंसर निकला।
अरुणा ईरानी ने बताया कि उन्हें कीमोथेरेपी से डर था, खासतौर पर बाल झड़ने और स्किन की स्थिति बदलने का। उन्होंने कीमोथेरेपी की जगह दवाईयां लेना चुना, ताकि वह अपने शूटिंग शेड्यूल को जारी रख सकें। उनका मानना था कि वह काम नहीं रोक सकती थीं और बाल झड़ने से उनकी एक्टिंग प्रभावित हो सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
ये भी पढ़ें- शादीशुदा मिथुन ने रचाई थी श्रीदेवी से दूसरी शादी, योगिता बाली ने की थी सुसाइड की कोशिश
हालांकि, मार्च 2020 में, कोविड महामारी के आने से कुछ समय पहले, कैंसर दोबारा लौट आया। इस बार उन्होंने कीमोथेरेपी लेने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यह मेरी ही गलती थी कि पहले कीमो नहीं ली। इस बार बाल जरूर झड़े, लेकिन वो वापस भी आ गए। इसके अलावा अरुणा ईरानी ने ये भी बताया कि उन्हें डायबिटीज है और उनकी किडनियों ने एक समय काम करना बंद कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी ये कहानी न सिर्फ हिम्मत और जज्बे की मिसाल है, बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा है जो बीमारी के आगे घुटने टेक देते हैं।
Aruna irani defeated breast cancer twice not take chemotherapy first time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














