- Hindi News »
- Entertainment »
- Article 370 To Ground Zero Stories From Kashmir Have Given A Direction To Cinema
‘Article 370’ से ‘Ground Zero’ तक, कश्मीर से निकली इन असल कहानियों ने सिनेमा को दी है नई दिशा
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड ने हमेशा से ही देशभक्ति और युद्ध पर आधारित दमदार फिल्में दी हैं, जिनमें से कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित होती हैं, साथ ही देश के लिए गर्व का एहसास कराती हैं। इन्हीं कहानियों में एक बार-बार लौटने वाला थीम है कश्मीर।

कश्मीर से निकली इन असल कहानियों ने सिनेमा को दी है नई दिशा
मुंबई: कश्मीर अब अपने आप में हिंदी सिनेमा का एक अलग जॉनर बन चुका है। सालों से चली आ रही अशांति, अंदरूनी हालात और पाकिस्तान के साथ तनाव में इसकी रणनीतिक भूमिका ने कश्मीर को बहादुरी की कई कहानियों का गवाह बना दिया है। सालों से हमारे सैनिक इस संवेदनशील सरहद की हिफाजत करते आ रहे हैं, लेकिन अब जाकर उनकी बहादुरी की कहानियां लोगों तक फिल्मों के जरिए पहुंच रही हैं।
अब फिल्ममेकर्स भी कश्मीर और वहां की अनकही सच्चाइयों पर फोकस कर रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स, आर्टिकल 370 जैसी फिल्में और एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली ग्राउंड ज़ीरो जैसी कहानियां उस ज़मीन की हिम्मत, संघर्ष और बलिदान को उजागर करती हैं, जहां हर दिन एक जंग जैसी होती है। ये फिल्में दर्शकों को कश्मीर की कड़वी हकीकत से रूबरू करवा रही हैं।
ग्राउंड जीरो
ग्राउंड जीरो एक धमाकेदार अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर के रोल में नजर आने वाले हैं। कहानी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है, जहां वो एक खतरनाक आतंकी मास्टरमाइंड की तलाश में निकलते हैं। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है और 2001 के पार्लियामेंट अटैक के बाद शुरू हुए दो साल के बीएसएफ ऑपरेशन पर आधारित है, जिसके दौरान श्रीनगर में गाजी बाबा को मार गिराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में उरी, कश्मीर में हुए आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी एक ज़बरदस्त फिल्म थी। इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे और फिर सेना ने PoK में घुसकर आतंकियों को मार गिराया था। फिल्म में उस पूरे मिशन को बहुत दमदार तरीके से दिखाया गया है बहादुरी, रणनीति और देशभक्ति के साथ।
आर्टिकल 370
आर्टिकल 370 एक पॉलिटिकल ड्रामा है जो जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा खत्म किए जाने यानी आर्टिकल 370 हटाने पर आधारित है। रियल इवेंट्स के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म में स्पेशल एजेंट ज़ूनी हक्सर की कहानी दिखाई गई है, जो इस ऐतिहासिक फैसले से पहले घाटी में बिगड़ते हालात संभालने के मिशन पर होती है। फिल्म में राजनीति और एक्शन का जबरदस्त मेल है।
द कश्मीर फाइल्स
द कश्मीर फाइल्स एक ऐसा ड्रामा है जो 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बेस्ड है। फिल्म में एक नौजवान की नजर से उस दौर की सच्चाई सामने आती है, जब वो अपने परिवार के अतीत को समझने की कोशिश करता है। इसकी इमोशनल कहानी और कड़वी हकीकत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया था, और यही वजह रही कि फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।
आमरण
आमरण एक फिल्म है जो कश्मीर के बैकड्रॉप में बनी है और मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की मिलिट्री जर्नी पर फोकस करती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन्स के दौरान बहादुरी दिखाई। साथ ही, ये फिल्म ये भी दिखाती है कि ऐसे ज़ोन में तैनात सैनिकों को किन इमोशनल और देशभक्ति से जुड़े चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है।
Article 370 to ground zero stories from kashmir have given a direction to cinema
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














