अर्जुन रेड्डी स्टार राहुल रामकृष्णा के भाई की मौत, पैराक्वाट जहर पर PM मोदी से बैन की अपील
Actor Rahul Ramakrishna Brother Dies: अर्जुन रेड्डी एक्टर राहुल रामकृष्णा ने अपने भाई की पैराक्वाट जहर से मौत की दुखद खबर साझा की। उन्होंने पीएम मोदी से इस जहरीले कीटनाशक पर बैन की मांग की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अर्जुन रेड्डी एक्टर राहुल रामकृष्णा की मौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rahul Ramakrishna Brother Death Due To Paraquat: तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के फेमस एक्टर राहुल रामकृष्णा पर निजी जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई की मौत पैराक्वाट कीटनाशक के कारण हुई। राहुल ने इस दुखद खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और लोगों को इस खतरे के प्रति सचेत किया।
पैराक्वाट कीटनाशक जहर क्या है?
दरअसल, पैराक्वाट एक बेहद जहरीला कीटनाशक है, जिसका इस्तेमाल खेती में खरपतवार को खत्म करने के लिए किया जाता है। इंसानों के लिए यह अत्यंत खतरनाक है। अगर इसका सेवन या संपर्क होता है, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या मौत हो सकती है। राहुल ने बताया कि उनके भाई की मौत इसी जहरीले पदार्थ के कारण हुई।
पीएम मोदी और तेलंगाना सीएम से बैन की मांग
राहुल रामकृष्णा ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को टैग किया। उन्होंने लिखा कि पैराक्वाट की मौतों और आत्महत्या में व्यापक रूप से दुरुपयोग हो रहा है और यह आसानी से उपलब्ध है। राहुल ने तुरंत बैन लगाने की मांग करते हुए लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
Honourable Sirs @TelanganaCMO @PMOIndia,
Lost my brother today to Paraquat poisoning. It’s terrifyingly lethal and widely misused for self-destruction. Shocked by how easily it is available everywhere. Doctors are overwhelmed by the amount of cases.Please ban it ASAP-save lives🙏🏽 — Rahul Ramakrishna (@eyrahul) March 26, 2026
फैंस ने दी सांत्वना
ऐसे में अब राहुल रामकृष्णा के ट्वीट पर उनके फैंस ने उन्हें हिम्मत और सांत्वना दी है। साथ ही कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उन्होंने भी इस जहरीले पदार्थ के कारण अपनों को खोया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें- फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, हनुमान जयंती पर होगा रणबीर कपूर की Ramayana का फर्स्ट लुक आउट
राहुल रामकृष्णा का करियर और पर्सनल लाइफ
राहुल रामकृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, राइटर और जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘Sainma’ से अपने करियर की शुरुआत की। 2017 में ‘अर्जुन रेड्डी’ से उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘भारत अने नेनु’, ‘सम्मोहनम’, ‘मिठाई’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘ची ला सो’ जैसी फिल्में कीं। 2025 में उन्होंने ‘Andhra King Taluka’ में भी काम किया।
राहुल ने पहले भी व्यक्तिगत जीवन की कठिनाइयों का खुलासा किया था। उन्होंने बचपन में हुए रेप के अनुभव के बारे में बताया और इसे एक “ब्लैक होल” की तरह महसूस किया। इस बार उनका सोशल मीडिया पोस्ट उनकी व्यक्तिगत पीड़ा और परिवार की हानि की गंभीरता को दर्शाता है।
