Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Ram Kapoor Lock Upp 2: 'लॉकअप 2' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राम कपूर कंटेस्टेंट वरुण यादव को किस करते नजर आ रहे हैं। अब वीकेंड एपिसोड में मेकर्स की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
- Written By: सोनाली झा
राम कपूर और वरुण यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ram Kapoor Kiss Controversy: ओटीटी के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 का पहला ही सप्ताह विवादों से घिरता नजर आ रहा है। शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता राम कपूर अपने साथी कंटेस्टेंट वरुण यादव उर्फ ‘लैला’ के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहे एक पल ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स इस क्लिप पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राम कपूर और वरुण यादव बातचीत और मस्ती करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान राम कपूर, वरुण के गले में हाथ डालते हैं और फिर उन्हें किस करते नजर आते हैं। वीडियो में यह पल देखकर आसपास मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स भी चौंक जाते हैं। क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह पूरी घटना किस संदर्भ में हुई थी।
कंसेंट को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ शारीरिक संपर्क से पहले उसकी स्पष्ट सहमति जरूरी होती है। वहीं कुछ दर्शकों ने इसे शो में मनोरंजन के नाम पर मर्यादा से जुड़ा मुद्दा बताया। दूसरी ओर, कुछ यूजर्स का मानना है कि वीडियो का पूरा संदर्भ सामने आए बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
pic.twitter.com/clBLzl0Xf0 — Mostly (@mostlywmedia) June 30, 2026
कौन हैं वरुण यादव उर्फ लैला
वरुण यादव दिल्ली के रहने वाले एक लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर वे अपने कॉमेडी और एंटरटेनमेंट वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘लैला’ के नाम से बुलाते हैं। ‘लॉक अप 2’ में उनकी एंट्री के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।
वीकेंड एपिसोड पर टिकी निगाहें
इस वायरल वीडियो के बाद अब दर्शकों की नजर शो के वीकेंड एपिसोड पर है। माना जा रहा है कि होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। हालांकि, शो के मेकर्स या राम कपूर की ओर से फिलहाल इस वायरल क्लिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में इस घटना का जिक्र होता है या नहीं और शो के भीतर इसे किस तरह पेश किया जाता है।
