फिर लगने वाला है देश में लॉकडाउन...फ्यूल संकट के बीच मोदी सरकार लेगी बड़ा फैसला? ममता बनर्जी के दावे से हड़कंप

PM Modi CM Meeting: ममता बनर्जी ने जताई देश में फिर से लॉकडाउन की आशंका! मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल सप्लाई और LPG की किल्लत को लेकर केंद्र पर साधा निशाना। पीएम मोदी की सभी CM के साथ आज बैठक।
mamata banegjee on lpg shortage
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Mamata Banerjee on PM Modi CM Meeting: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव, ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। होर्मुज जलमार्ग बंद होने के कारण तेल और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ गई है। इस संकट के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच फ्यूल सप्लाई की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि फ्यूल सप्लाई की समस्याओं के कारण केंद्र सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। हालांकि, ममता ने यह भी कहा कि ऐसा होने पर भी वह विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने से नहीं रुकेंगी।

ममता बनर्जी को लॉकडाउन का डर

ममता बनर्जी ने 2021 में कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा, "केंद्र सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। वे लोगों को उनके घरों में बंद कर सकते हैं। मैंने 2021 में लॉकडाउन की स्थिति का सामना किया था, और मैं किसी भी स्थिति में लड़ सकती हूं।"

LPG सिलेंडर की कमी पर ममता का विरोध

ममता ने अपने राज्य पश्चिम बंगाल में LPG सिलेंडर की कमी और इसकी डिलीवरी में हो रही देरी पर भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, "लोगों को LPG सिलेंडर बुकिंग के 35 दिन बाद मिल रहे हैं, अब इसे 25 दिन कर दिया गया है। मुझे इस पर भरोसा नहीं है। अगर किसी के पास गैस खत्म हो गई तो वह 25 दिन तक क्या करेगा? लोग पुराने तरीकों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं।"

पीएम मोदी की बैठक

आज, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है। ये राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।

ममता ने मोदी सरकार पर बोला हमला

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी के सत्ता में आने से पहले एक घरेलू सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,100 रुपये हो गई है। पेट्रोल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। क्या वे एक और लॉकडाउन की योजना बना रहे हैं? क्या भाजपा चाहती है कि लोग अपने घरों में बंद रहें?"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com