Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
Shivangi Joshi Engagement: लॉकअप 2 के एपिसोड में शिवांगी जोशी ने खुलासा किया कि उनकी सगाई हो चुकी है। उन्होंने अपने मंगेतर की पहचान नहीं बताई। सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
- Written By: सोनाली झा
शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shivangi Joshi Personal Life: टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 में अपने खेल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। शिवांगी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर की पहचान का खुलासा नहीं किया।
हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी और कंटेस्टेंट श्रेया कालरा आपस में बातचीत करती नजर आईं। इसी दौरान श्रेया ने शिवांगी से पूछा कि क्या वह अपने लिए कोई पार्टनर तलाश रही हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए शिवांगी ने पहले कहा कि अब वह शादी करना चाहती हैं। इसके बाद जब श्रेया ने पूछा कि उन्हें कैसा जीवनसाथी चाहिए, तो अभिनेत्री ने कहा कि मेरी सगाई हो चुकी है। उनके इस जवाब ने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया।
मंगेतर की पहचान अब भी रहस्य
हालांकि शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई की पुष्टि तो कर दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके मंगेतर कौन हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर वह शख्स कौन है, जिससे अभिनेत्री जल्द शादी करने वाली हैं। फिलहाल शिवांगी या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी शेयर नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
पहले कुशाल टंडन संग जुड़ चुका है नाम
शिवांगी जोशी की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उनका नाम अभिनेता कुशाल टंडन के साथ जुड़ा था। दोनों ने टीवी शो ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ में साथ काम किया था और उनके रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। पिछले साल कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप की पुष्टि भी की थी।
हर्षद चोपड़ा संग भी जुड़ रही हैं अफवाहें
इन दिनों शिवांगी का नाम अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रहे हैं और शो में उनकी दोस्ती व केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों पर कभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
