Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज

Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' की एडवांस बुकिंग रिलीज से दो दिन पहले शुरू हो गई है। पहली फीमेल स्पाई फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:57 PM

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alia Bhatt Film Alpha Advance Booking: बॉलीवुड की एक्शन-थ्रिलर ‘ऐल्फा’ अब रिलीज के बेहद करीब पहुंच चुकी है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच मेकर्स ने रिलीज से दो दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब दर्शक सिनेमाघरों में पहले दिन का शो देखने के लिए अपनी सीटें पहले से बुक कर सकते हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। पोस्टर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ मेकर्स ने मजेदार कैप्शन लिखा कि हम थोड़ा फाइट करते हैं, आप टिकट बुक कर दो। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म

‘ऐल्फा’ यशराज फिल्म्स के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की अब तक रिलीज हुई फिल्मों ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर 3’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है। अब पहली बार इस यूनिवर्स में दो महिला एजेंटों की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करते हुए नजर आएंगी, जिसकी झलक ट्रेलर में पहले ही देखने को मिल चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा

Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी

Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास

Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान

ये भी पढ़ें- Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों के किरदार कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो भी होगा। वह एक बार फिर एजेंट कबीर के अपने लोकप्रिय किरदार में दिखाई देंगे, जिससे ‘ऐल्फा’ का कनेक्शन सीधे ‘वॉर’ फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएगा। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि 3 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Alia bhatt and sharvari wagh alpha advance booking anil kapoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:57 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.