Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा

Alpha Day 1 Prediction: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'ऐल्फा' 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 4.5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 01, 2026 | 07:00 PM

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alpha Day 1 Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर, टीजर और एडवांस बुकिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

शुरुआती ट्रेड प्रेडिक्शन के अनुसार, ‘ऐल्फा’ अच्छी ओपनिंग दर्ज कर सकती है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ऐल्फा’ पहले दिन 4.50 करोड़ रुपये से 7.50 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है। वहीं औसत अनुमान करीब 6.50 करोड़ रुपये का लगाया जा रहा है। हालांकि, यह केवल शुरुआती अनुमान हैं। असली आंकड़े फिल्म की एडवांस बुकिंग, वॉक-इन ऑडियंस और रिलीज वाले दिन मिलने वाले रिस्पॉन्स पर निर्भर करेंगे।

इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

अगर ‘ऐल्फा’ 6.5 से 7 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करती है, तो वह इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन फिल्मों की ओपनिंग इससे कम रही, उनमें हॉन्टेड 3डी, भारत भाग्य विधाता, गवर्नर, मैं वापस आऊंगा, पेद्दी, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो 2, बंदर और दादी की शादी जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, इक्कीस ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसे ‘ऐल्फा’ चुनौती दे सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त

ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज

‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा

Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी

रनटाइम और स्टार कास्ट

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। इसका कुल रनटाइम 140 मिनट 48 सेकंड यानी लगभग 2 घंटे 20 मिनट है। फिल्म का पहला हाफ 73 मिनट और दूसरा हाफ 67 मिनट का होगा। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त

3 जुलाई रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में ऋतिक रोशन भी अपने लोकप्रिय किरदार एजेंट कबीर के रूप में कैमियो करते दिखाई देंगे। अब सभी की निगाहें 3 जुलाई पर टिकी हैं। अगर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलती है, तो ‘ऐल्फा’ न सिर्फ दमदार ओपनिंग दर्ज कर सकती है, बल्कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता भी हासिल कर सकती है।

Alia bhatt sharvari wagh film alpha day 1 box office prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.