-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Met Shankar Mahadevan The Actor Wished Him Well For His New Venture
अनुपम खेर ने की शंकर महादेवन से मुलाकात, एक्टर ने दी उनके नए वेंचर को शुभकामनाएं
- Written By: सोनाली झा
Anupam Kher and Shankar Mahadevan Meeting: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र शंकर महादेवन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

अनुपम खेर ने की शंकर महादेवन से मुलाकात
Anupam Kher met Shankar Mahadevan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पोस्ट से फैंस को प्रेरित करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में अनुपम खेर जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र शंकर महादेवन के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की यह मुलाकात बेहद खास रही।
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे सबसे प्यारे दोस्त और बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगीतकार/गायक से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। उनकी सकारात्मक और खुशनुमा ऊर्जा और उनके द्वारा गाया गया #ShivTandav मुझे बहुत पसंद है। इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि अनुपम खेर और शंकर महादेवन के बीच न सिर्फ एक मजबूत दोस्ती है, बल्कि आपसी सम्मान और प्रेरणा का रिश्ता भी है।
Meeting my dearest friend and the celebrated multi faceted musician/singer is always a joy. Love his positive and happy energy and the #ShivTandav he has sung! Good luck my dearest for your new South Indian food venture #Malgudi! Om Namah Shivay! ❤️🕉❤️ @Shankar_Live #Friends… pic.twitter.com/7m0aqLIwDb — Anupam Kher (@AnupamPKher) October 4, 2025
शंकर महादेवन के नए वेंचर को दी शुभकामनाएं
अनुपम खेर ने आगे अपने पोस्ट में शंकर महादेवन के नए साउथ इंडियन फूड वेंचर मालगुड़ी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरे प्यारे, आपके नए साउथ इंडियन फ़ूड वेंचर ‘मालगुड़ी’ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! ॐ नमः शिवाय। शंकर महादेवन का यह नया रेस्टोरेंट वेंचर साउथ इंडियन भोजन पर आधारित है और इसका नाम लोकप्रिय साहित्यिक क्लासिक मालगुड़ी डेज से प्रेरित बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
अनुपम खेर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने ढेरों रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने दोनों कलाकारों की दोस्ती की तारीफ की, तो कुछ ने शंकर महादेवन के नए वेंचर के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि दो लेजेंड्स एक फ्रेम में, यह तो शानदार है।” वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट किया, मालगुड़ी जरूर ट्राय करेंगे सर!
सम्बंधित ख़बरें
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
ये भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अरमान की शराबी रात से बिगड़े रिश्ते, गीतांजलि और अभिरा के बीच उठे सवाल
कला और संस्कृति का संगम
अनुपम खेर और शंकर महादेवन दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में भारतीय कला और संस्कृति के प्रतीक माने जाते हैं। एक जहां अभिनय की दुनिया में वर्षों से अपनी छाप छोड़ रहे हैं, वहीं दूसरे ने संगीत की दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। दोनों का एक साथ आना दर्शाता है कि कला की कोई सीमा नहीं होती।
Anupam kher met shankar mahadevan the actor wished him well for his new venture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम में कम होने लगा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट पर; जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा अपडेट
Jul 26, 2026 | 03:27 PMमुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
Jul 26, 2026 | 03:26 PMसिद्धारमैया का राजनीति से संन्यास! 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे, खुद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 03:26 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बनेगी नई सार्वजनिक स्वच्छता नीति, नागरिकों के सुझावों से सुधरेंगे सार्वजनिक शौचालय
Jul 26, 2026 | 03:18 PM300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
Jul 26, 2026 | 03:16 PM‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Jul 26, 2026 | 03:11 PMछात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













