- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Acs Become More Expensive Before Summer Copper And Aluminum Prices Rise Companies Increase Prices By 5 15
Nagpur: गर्मी से पहले एसी महंगे: कॉपर-एल्युमीनियम के दाम बढ़े, कंपनियों ने 5–15% तक बढ़ाई कीमत
एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, तांबा और एल्युमीनियम के दामों में वृद्धि का असर।

Nagpur News In Hindi: अब ठंडी हवा खाना होगा महंगा, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर। कॉपर, तांबा, एल्युमीनियम और स्टील के दाम बढ़ने से एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापार संवाददाता नागपुर से मिली जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोतरी फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही है, जब आमतौर पर एसी की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। प्रमुख कंपनियों जैसे डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी ने अपने अलग-अलग मॉडलों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एसी बनाना अब पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है। एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले तांबा, एल्युमीनियम और स्टील के दाम वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ गए हैं। कच्चे माल और रुपये की कमजोरी एसी की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। खासतौर पर तांबा, जो एसी बनाने में अहम भूमिका निभाता है, पिछले कुछ समय में काफी महंगा हो गया है।
इसके अलावा, रुपये की कमजोरी के कारण आयातित सामान और पुर्जों की कीमत भी बढ़ गई है। कंपनियों का कहना है कि नए ऊर्जादक्षता मानकों के कारण भी उत्पादों की लागत बढ़ी है। इन सभी कारणों ने मिलकर एसी के उत्पादन खर्च को बढ़ा दिया है। कंपनियों ने अलग-अलग स्तर पर बढ़ाए दाम। डाइकिन इंडिया अपने उत्पादों की कीमतों में करीब 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई रूट पर ब्रेक: 1 जून से 31 जुलाई तक उड़ानें रद्द, आसमान छू सकते हैं टिकटों के दाम
नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस
राजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक
नागपुर: क्या शादी के बाद छिन सकती है धार्मिक पहचान? पारसी महिलाओं के अधिकारों पर बड़ा सवाल; SC करेगा फैसला
ब्लू स्टार ने फरवरी के मध्य में ही लगभग 8 से 10 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा दी थीं। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास भी 5 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने की तैयारी में है। सरकार ने बिजली बचत के नियमों को सख्त कर दिया है, जिससे कंपनियों को ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जो कम बिजली में ज्यादा कूलिंग दे।
Nagpur acs become more expensive before summer copper and aluminum prices rise companies increase prices by 5 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PM‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
May 31, 2026 | 09:43 PMDaund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
May 31, 2026 | 09:31 PMगोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMIPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
May 31, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














