सोहा अली खान ने 22 फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल एक बार हुई कामयाबी

Soha Ali Khan Birthday: सोहा अली खान ने 2004 में दिल मांगे मोर से फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता कम ही मिली। उन्होंने 22 फिल्मों में काम किया, जिसमें केवल रंग दे बसंती हिट रही।
सोहा अली खान ने 22 फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल एक बार हुई कामयाबी
सोहा अली खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Soha Ali Khan Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुआ। सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। वे क्रिकेट के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। उनके बड़े भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं।

फिल्मों में आने से पहले सोहा अली खान का जीवन बिलकुल सामान्य था। उन्होंने कॉर्पोरेट में काम किया और उस समय उनकी सालाना सैलरी लगभग दो लाख रुपये थी। मुंबई जैसे शहर में खुद के पैरों पर खड़े होने और फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के फैसले ने सोहा की जिंदगी को नया मोड़ दिया। सोहा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से की। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार में ट्विस्ट’ और ‘शादी नंबर-1’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये भी दर्शकों और कमाई के मामले में खास सफलता नहीं ला सकीं।

सोहा अली खान ने 22 फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल एक बार हुई कामयाबी

रंग दे बसंती बनी पहली हिट

सोहा अली खान को पहली और अब तक की एकमात्र हिट फिल्म मिली 2006 में रिलीज हुई ‘रंग दे बसंती’ से। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई और उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। इसके बाद भी उन्होंने लगातार फिल्मों में काम किया, लेकिन अब तक कुल 22 फिल्मों में से केवल एक ही हिट साबित हुई। इसके बाद सोहा अली खान ने ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’, ‘घायल वन्स अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया।

" class="alignnone size-medium wp-image-1378127 aligncenter" height="240" src="https://d1xx0c244jch9c.cloudfront.net/wp-content/uploads/2025/10/Soha-Ali-Khan--425x240.jpg" width="425"/>

लेखन और पॉडकास्ट में भी सक्रिय

सोहा अली खान केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं रहीं। 2017 में उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरैटली फेमस’ लिखी, जिसे पाठकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपना पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ शुरू किया, जिसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है। सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से 2015 में शादी की और उनकी एक बेटी इनाया नौमी खेमू हैं। वे अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com